कभी दिन में 30-30 गोलियां खाती थी एक्ट्रेस, बिस्तर पर गुजर रही थी जिंदगी, अब हॉटनेस के होते हैं चर्चे!

कई बार हमें खुद नहीं पता होता है कि फ्यूचर में हमारे साथ क्या होने वाला है। थोड़ी सी मुसीबत आने पर हम परेशान हो जाते हैं और कई बार हताश हो जाते हैँ। लेकिन आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने वाले हैं वो अपने बिस्तर से भी नहीं उठ पाती थी, दिन में 30-30 गोलियां खाती थी।
लेकिन किसको पता था कि वो इंडस्ट्री में छा जाएगी और टीवी से लेकर फिल्मों तक में उसकी हॉटनेस की लोग बात करेंगे। हम बात कर रहे हैं मौनी रॉय की.. कहा जाता है कि टीवी की नागिन ने काफी बुरा वक्त देखा है।
कुछ समय पहले अभिनेत्री ने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत के दौरान ये बातें बताईं थीं। उनका कहना था कि, वह एक दिन में 30-30 गोलियां खाती थीं और कभी-कभी इजेक्शन भी लगवाती थीं।
क्या थी समस्या?
मौनी रॉय ने बताया कि, मेरी रीढ़ की हड्डी में L4-L5 स्लिप डिजनरेशन और स्कोलियोसिस हो गया था। यही कारण था कि मैं हिल तक नहीं पाती थी, सीधा खड़ा होना भी मेरे लिए एक टास्क था। नागिन शुरू होने से पहले, मैं एक ऐसे दौर में थी जहां मुझे लगा कि मेरा जीवन खत्म हो गया है। मैं बुरी तरह बीमार थी।'' नागिन मिलने से पहले मौनी रॉय बिस्तर पर थीं और संघर्ष कर रही थीं।
इस सीरियल से मिली पहचान
मौनी रॉय ने 'देवों के देव महादेव' सीरियल में माता सती का किरदार निभाया और दर्शकों को खूब इंप्रेस भी कर दिया था। बाद में टेलीविजन सीरियल के जरिए अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय ने टीवी पर नागिन का किरदार निभाया और लोगों के दिलों पर छा गई। बाद में अक्षय कुमार के साथ उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म ब्रह्मास्त्र में उन्होंने विलेन का भी किरदार निभाया और यहां पर भी वह कामयाब हुई।


Click it and Unblock the Notifications