एक्ट्रेस हैं ये मां-बेटी की जोड़ी, बेटी ने शादी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री तो मां 66 साल की उम्र में दे रहीं हिट

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां आई है जिन्होंने अपने दौर में हिंदी सिनेमा में धूम मचा दी है. लेकिन आज हम आपको 70 के दशक की एक ऐसी ही मशहूर अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के जलवे हर तरफ बिखेर दिए. लेकिन उन्होंने अपने परिवार के लिए करियर छोड़ दिया और एक नए कैरियर की तरफ आगाज किया.
इतना ही नहीं इस लिस्ट में एक ऐसी ही मां बेटी की जोड़ी भी शुमार है, जिसमें 66 साल की मां बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्मों में काम कर रही है तो वही बेटी अब लेखिका बन चुकी है. साथ ही वह फिल्मी दुनिया से पूरी तरीके से जुदा हो चुकी है. तो चलिए जानते हैं कौन सी है वह मां बेटी की जोड़ी...
मां 66 साल की उम्र में दे रही हिट फ़िल्में, बेटी ने छोड़ा करियर
दरअसल हम दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार डिंपल कपाड़िया और उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना की बात कर रहे हैं. इस खूबसूरत सी पुरानी तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्विंकल खन्ना की बचपन की तस्वीर है और वह अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ में पोज देती हुई नजर आ रही है. इस तस्वीर को खुद ट्विंकल खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्विंकल खन्ना अपनी मां डिंपल कपाड़िया का हाथ पकड़कर चलते हुए दिखाई दे रही है. दूसरी तस्वीर में ट्विंकल को अपनी मां से नाराज देखा जा सकता है और तीसरी तस्वीर जो कि लेटेस्ट है.
डिंपल और ट्विंकल का वर्क फ्रंट
अगर हम डिंपल कपाड़िया के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि साल 2023 उनके लिए काफी ज्यादा जबरदस्त रहा क्योंकि उन्होंने शाहरुख खान की पठान और रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में काम किया. यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी काफी ज्यादा सुपरहिट रही. लेकिन दूसरी तरफ अगर हम ट्विंकल खन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एक पूर्व अभिनेत्री रह चुकी हैं और अब एक इंटीरियर डेकोरेटर, द वाइट विंडो की मालिक बन चुकी है. यहां तक कि एक फिल्म निर्माता भी है.


Click it and Unblock the Notifications