हर तरह से सुपरस्टार बनने के लायक..फिर भी हो गई गड़बड़!
ये कभी भी जरूरी नहीं होता कि अगर कोई टैलेंटेड हैं या बेहद खूबसूरत हैं तो वो अपनी बॉलीवुड में सुपरस्टार ही बनेगा। आज बॉलीवुड की एक ऐसी ही एक्ट्रेस का जन्मदिन है जो सपोर्टिंग रोल के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती हैं। हम दरअसल बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की।
[ये हैं इस 'खान' के टॉप सीक्रेट्स..शर्मीले..हैंडसम और क्यूट!]
दिव्या दत्ता आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं।वो वीर जारा, दिल्ली 6, भाग मिल्खा भाग सहित कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अपनी पहचान बना चुकी हैं। लेकिन फिर भी दिव्या दत्ता बॉलीवुड की अंडर रेटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो काफी टैलेंटेड हैं लेकिन बॉलीवुड में उन्हें वो पहचान नहीं मिली।

दिव्या दत्ता के अलावा नंदिता दास ने एक से बढ़कर अर्थ और वॉटर जैसी फिल्मों में काम कीं लेकिन फिर भी उन्हें ना तो वो पॉपुलैरिटी मिली ना स्टारडम।
ये दिखने में जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही शानदार एक्टर हैं। साहब बीवी और गैंगस्टर में भी माही गिल ने दिखा दिया कि वो क्या हैं लेकिन फिर भी इन्हें फिल्में उतनी नहीं मिली।
संध्या मृदुल को आपने साथिया सहित कितनी ही फिल्मों में देखा होगा। वो खूूबसूरत भी हैं और ग्लैमरस और टैलेंट पर तो कोई सवाल ही नहीं उठा सकता लेकिन फिर भी इन्हें उतना नहीं सराहा गया।
स्वरा भास्कर रांझणा में ही दिखा दी थीं कि वो लंबा सफर बॉलीवुड में तय करेंगी। हाल में उनकी नील बट्टे सन्नाटा आई औ लोगों ने फिल्म पसंद भी की लेकिन स्वरा भास्कर दमदार रोल बड़ी आसानी से कर सकती हैं जो उन्हें आगे जाकर शायद मिले।
राधिका आप्टे कई सालों से मराठी फिल्में और बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम की लेकिन पहचान उन्हें अब जाकर मिलनी शुरू हुई है अब आगे राधिका आप्टे को बॉलीवुड की बड़ी फिल्में मिलती हैं या नहीं ये तो समय आने पर ही पता चलेगा।
निमरत कौर इस साल एयरलिफ्ट में दिखी थीं। वो बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं और उनकी एक्टिंग की भी लोग तारीफ करते नहीं थकते लेकिन उन्हें भी फिल्में नहीं मिली और अंडररेटेड एक्ट्रेस रह गईं।
हुमा कुरैशी भी काफी टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं लेकिन फिर भी वो अंडररेटेड रह गईं।


Click it and Unblock the Notifications


















