»   » Most seen pictures- प्रेम रतन धन पायो के सेट पर सलमान-सोनम की सेल्फी

Most seen pictures- प्रेम रतन धन पायो के सेट पर सलमान-सोनम की सेल्फी

इस हफ्ते जहां खबरों व गॉसिप पर सलमान खान का ही बोलबाला रहा। वहीं सबसे ज्यादा देखी गयी तस्वीरों में भी सलमान खान की ही फिल्म प्रेम रतन धन पायो ही टॉप पर रही।

इन तस्वीरों में सलमान खान, सोनम कपूर, अनुपम खेर आदि की कुछ सेल्फी भी हैं। जिन्हें देखकर दर्शकों फिल्म देखने को काफी उत्साहित हो गये।

आइये नज़र डालते हैं इस हफ्ते टॉप पर रही तस्वीरों पर।

प्रेम रतन धन पायो की ऑन लोकेशन सेल्फी

प्रेम रतन धन पायो की ऑन लोकेशन सेल्फी

तस्वीर पर तस्वीर...तस्वीर पर तस्वीर। ऐसा ही कुछ हो रहा है प्रेम रतन धन पायो के सेट पर। कहीं सेल्फी फीवर तो कहीं फोटो फीवर। लेकिन तस्वीरें लेते हुए कोई थक ही नहीं रहा है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल उदयपुर में हो रही है और यहां से हो रही है तस्वीरों की धुंआधार बारिश।

पढ़ें पूरी खबर

 

 

नैना बच्चन के रिसेप्शन में ऐश्वर्या ने ढाया कहर

नैना बच्चन के रिसेप्शन में ऐश्वर्या ने ढाया कहर

अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन और कुणाल कपूर की शादी के रिशेप्शन में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या राय के साथ पूरे बच्चन परिवार की मौजूदगी थी। वहीं, कई बड़ी हस्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। नैना बच्चन और कुणाल कपूर साथ बैठे काफी आकर्षक दिख रहे थे। लेकिन हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि ऐश्वर्या लाल रंग के अनारकली सूट में कहर ढ़ा रहीं थी और वे पूरे फंक्शन में आकर्षण का केन्द्र रहीं।

पढ़ें पूरी खबर

 

 

देखें सलमान खान का रॉयल लुक

देखें सलमान खान का रॉयल लुक

सलमान खान इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान राजकुमार यानि की एक प्रिंस की भूमिका में दिखाई देंगे। लिहाजा, यहां हम आपके लिए उनकी एक झलक लेकर आए हैं। फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। जहां सलमान को प्रिंस की वेशभूषा में देख सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ें

 

उड़ता पंजाब' के सेट पर दिखा शाहिद कपूर का धमाकेदार लुक

उड़ता पंजाब' के सेट पर दिखा शाहिद कपूर का धमाकेदार लुक

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'उड़ता पंजाब' धीरे धीरे खबरों में छा रहा है। कभी करीना की एंट्री को लेकर तो कभी शाहिद कपूर के धमाकेदार लुक को लेकर। शाहिद ने कुछ दिनों पहले ट्विट किया था कि यह किरदार उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल किरदार है।

पूरी खबर पढ़ें

जब करीना पहुंची सलमान-करिश्मा की शूट पर

जब करीना पहुंची सलमान-करिश्मा की शूट पर

ये तस्वीर उस समय की है जब करिश्मा कपूर और सलमान खान अंदाज़ अपना अपना की शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान करीना कपूर जो कि सलमान खान की बहुत बड़ी फैन थी उनसे मिलने शूटिंग पर गई और सलमान ने भी इस प्यारी सी बच्ची के साथ खूब बातें की।

पूरी खबर पढ़ें

 

 

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X