TOP 10: 2018 में सबसे ज्यादा पॉपुलर रही ये 10 फिल्में- 2.0 से लेकर सलमान की रेस 3 शामिल
साल 2018 अब खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं। इस साल कई फिल्में काफी पॉपुलर रही हैं, कुछ कंट्रोवर्सी की वजह से तो कुछ शानदार कलेक्शन की वजह से। ऐसे में गूगल ने 2018 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली टॉप 10 फिल्मों के नाम की सूची जारी है। हैरानी होगी कि इस लिस्ट में सलमान खान की टाईगर जिंदा है भी शामिल है, जो 2017 दिसंबर में रिलीज हुई थी।
2018 में रिलीज फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो भारत में सिर्फ बॉलीवुड का ही नहीं.. बल्कि तमिल फिल्मों और हॉलीवुड फिल्मों का भी काफी बोलबाला रहा है। जहां एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने 222 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया। वहीं, डेडपूल 2 को भी काफी पसंद किया गया।

गूगल द्वारा जारी की गई लिस्ट में 2.0 लिस्ट में टॉप पर है जबकि हॉलीवुड फिल्म डेडपूल 2 दसवें नंबर पर है। जाहिर है कि 2.0 इस साल की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म है। 600 करोड़ की इस फिल्म को लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया है। वहीं, दो फिल्मों के साथ सलमान खान भी लिस्ट में शामिल हैं।
यहां देखते हैं गूगल पर सर्च की जाने वाली 2018 की टॉप 10 फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications