Best of 2021: गूगल, याहू पर सबसे ज़्यादा सर्च किए गए ये स्टार्स - आर्यन खान, सिद्धार्थ शुक्ला टॉप पर

साल 2021 अपने आखिरी पड़ाव पर है और इस मौके पर गूगल और याहू ने लिस्ट जारी कर के बताया है कि इस साल सबसे ज़्यादा यूज़र्स ने क्या क्या सर्च किया। जहां फिल्मों की बात करें तो तमिल फिल्म जय भीम और हिंदी फिल्म शेरशाह, इस साल की सबसे ज़्यादा सर्च की गई फिल्मों में सबसे ऊपर रहीं।

वहीं दूसरी तरफ, गूगल और याहू इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स ने कई सेलेब्स को सर्च किया। इनमें Male celebs में सबसे ऊपर रहे ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा।

most-searched-male-bollywood-celebs-of-2021-on-google-yahoo-aryan-khan-to-sidharth-shukla-vicky

अगर फिल्मी हस्तियों की बात करें तो कुछ सेलेब्स के सर्च का कारण रहा उनका आकस्मिक निधन जिससे फैन्स भी सदमे में रह गए। और दूसरी तरफ कुछ सेलेब्स इसलिए सर्च किए गए क्योंकि उनकी जेल यात्रा देखकर फैन्स हैरान रह गए। देखिए इस साल गूगल और याहू पर सर्च किए गए स्टार्स

टॉप सेलेब - आर्यन खान

टॉप सेलेब - आर्यन खान

गूगल की सर्च लिस्ट पर सबसे ऊपर रहे शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान। आर्यन खान को 2 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स के सेवन के आरोप में एक क्रूज़ पर हो रही रेव पार्टी में जाने से पहले गिरफ्तार कर लिया। बिना किसी जुर्म के साबित हुए, आर्यन खान लगभग एक महीने तक जेल में रहे।

दूसरे नंबर पर राज कुंद्रा

दूसरे नंबर पर राज कुंद्रा

दूसरे नंबर पर रहे राज कुंद्रा। राज कुंद्रा को भी सितंबर में पॉर्न फिल्म बनाने और बेचने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को काफी कुछ बोला गया। अफवाहों की मानें तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। लेकिन राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद शिल्पा शेट्टी मज़बूती से अपने पति के साथ खड़ी दिखाई दीं।

तीसरे नंबर पर विकी कौशल

तीसरे नंबर पर विकी कौशल

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की वजह से विकी कौशल, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे। फैन्स विकी कौशल के बारे में हर छोटी बड़ी जानकारी चाहते थे और यही कारण था कि गूगल की लिस्ट में विकी कौशल सबसे ज़्यादा सर्च किए गए सितारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे।

याहू में टॉप पर रहे सिद्धार्थ शुक्ला

याहू में टॉप पर रहे सिद्धार्थ शुक्ला

याहू में सबसे ज़्यादा सर्च किए गए रियलिटी और टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला। सिद्धार्थ शुक्ला को दर्शक बहुत ज़्यादा प्यार देते थे। इसलिए उनके अचानक निधन की खबर को कोई सच नहीं मान पाया। सिद्धार्थ शुक्ला को अचानक दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। ये दुखद खबर उनके दोस्त, परिवार, फैन्स, हर किसी के लिए बड़ा सदमा था और सभी को इस दुख से उबरने में काफी समय लग गया।

दूसरे नंबर पर सलमान खान

दूसरे नंबर पर सलमान खान

याहू की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे एक्टर सलमान खान। सलमान खान इस साल कई कारणों से चर्चा में रहे। पहले तो उन्होंने केआरके के खिलाफ केस किया जिसके बाद केआरके ने भी सलमान खान के लिए काफी कुछ बोला। इसके अलावा, सलमान खान राधे और बिग बॉस के कारण भी चर्चा में रहे।

तीसरे नंबर पर दिलीप कुमार

तीसरे नंबर पर दिलीप कुमार

तीसरे नंबर पर रहे दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार। दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से पूरा बॉलीवुड एक सदी की समाप्ति पर दुखी था। दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनते ही उन्हें अपना पिता कहने वाले एक्टर शाहरूख खान, तुरंत ही दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानू को ढ़ांढ़स बंधाते दिखे थे।

सर्च हुए पुनीत राजकुमार

सर्च हुए पुनीत राजकुमार

याहू की सेलेब्स लिस्ट में कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार ने भी दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई। पुनीत राजकुमार कन्नड़ के चर्चित अभिनेता थे जिनके आकस्मिक निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X