2021 में सबसे ज़्यादा सर्च हुईं ये Female Celebs: शहनाज़ गिल से लेकर नताशा दलाल और कैटरीना - करीना तक

2021 इंटरटेनमेंट जगत के लिए काफी खास रहा। जहां साल का पहला हाफ कोरोना के चक्कर में केवल OTT प्लेटफॉर्म के सहारे कटा वहीं दूसरे हाफ में धड़ाधड़ फिल्मों के एलान और रिलीज़ ने दर्शकों को बांधे रखा। इस बीच, फैन्स ने जमकर सर्च किए अपने पसंदीदा स्टार्स।

गूगल और याहू ने अपने सर्च इंजन पर सबसे ज़्यादा खोजे गए स्टार्स की लिस्ट जारी की है। अगर केवल Celebs की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर हैं ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा।

most-searched-female-bollywood-celebs-of-2021-on-google-yahoo-shehnaz-gill-katrina-kaif-kareena

वहीं अगर महिलाओं की बात करें तो दीपिका पादुकोण से लेकर शहनाज़ गिल तक, कई सेलेब्स फैन्स की सर्च लिस्ट में सबसे ऊपर रहे। देखिए 2021 में गूगल और याहू पर सबसे ज़्यादा सर्च की गईं Female Celebs.

पहले नंबर पर शहनाज़

पहले नंबर पर शहनाज़

2021 में सबसे ज़्यादा सर्च हुए Celebs की लिस्ट में आर्यन खान के बाद दूसरे नंबर पर रहीं शहनाज़ गिल। शहनाज़ गिल, female celebs की लिस्ट में सबसे ऊपर रहीं। सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन के बाद फैन्स का दिल शहनाज़ गिल के लिए टूट गया। उनकी तस्वीरें और वीडियो दिल तोड़ने वाली थीं और इस कारण शहनाज़ गिल को गूगल पर काफी ज़्यादा सर्च किया गया।

दूसरे नंबर पर रहीं नताशा दलाल

दूसरे नंबर पर रहीं नताशा दलाल

Female celebs की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहीं वरूण धवन की पत्नी नताशा दलाल। नताशा दलाल ने इस साल की शुरूआत में वरूण धवन के साथ सात फेरे लिए। और फैन्स उनके बारे में बेहद कम जानते थे। इसलिए नताशा दलाल को काफी ज़्यादा सर्च किया। इसके बाद नताशा के प्रेगनेंट होने की अफवाहें भी उड़ीं और इस कारण से भी उन्हें काफी ज़्यादा सर्च किया गया।

याहू की लिस्ट में टॉप पर करीना कपूर खान

याहू की लिस्ट में टॉप पर करीना कपूर खान

याहू की लिस्ट में सबसे ज़्यादा सर्च की गईं करीना कपूर खान। करीना कपूर खान इस साल कई कारणों की वजह से सुर्खियों में रहीं। पहले तो उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह अली खान को जन्म दिया। इसके बाद प्रेगनेंसी पर एक किताब लिखी और रिलीज़ की। इसके अलावा, करीना कपूर खान सबसे ज़्यादा चर्चा में रहीं अलौकिक देसाई की फिल्म सीता में सीता का मुख्य किरदार निभाने के लिए 12 करोड़ की फीस मांगने के कारण।

दूसरे नंबर पर कैटरीना कैफ

दूसरे नंबर पर कैटरीना कैफ

दूसरे नंबर पर रहीं कैटरीना कैफ। कैटरीना कैफ तो वैसे भी फैन्स की लिस्ट में टॉप पर रहती हैं और उनके बारे में फैन्स को सब कुछ जानना होता है। लेकिन इस बार कैटरीना कैफ के टॉप पर रहने का कारण था विकी कौशल के साथ उनका अफेयर और शादी। खैर, अब तो कैटरीना कैफ, आखिरकार, विकी कौशल के साथ सात फेरों में बंधने ही जा रही हैं।

तीसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा

तीसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा

याहू की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं प्रियंका चोपड़ा जोनस। पहले उनकी प्रेगनेंसी और फिर निक जोनस के साथ उनका तलाक, दोनों ही चर्चा में रहा। लेकिन दोनों ही अफवाहें झूठी निकलीं। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही जगह अपनी वापसी कर रही हैं। बॉलीवुड में ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के फीमेल वर्जन जी ले ज़रा के साथ और हॉलीवुड में मैट्रिक्स के साथ।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

चौथे नंबर पर रहीं आलिया भट्ट। रणबीर कपूर के साथ उनकी शादी की अफवाहें साल भर उड़ती रहीं और अभी भी उड़ रही हैं। इसके अलावा वो दो भव्य डायरेक्टर्स - एस एस राजामौली और संजय लीला भंसाली की फिल्मों का हिस्सा हैं। ये दोनों ही फिल्में - आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी, 2022 में एक दिन के अंतर पर रिलीज़ होेने वाली थीं लेकिन अब ये क्लैश टल चुका है।

आखिरी नंबर पर दीपिका पादुकोण

आखिरी नंबर पर दीपिका पादुकोण

आखिरी नंबर पर रहीं दीपिका पादुकोण। दीपिका को इस साल दो कारणों से काफी सर्च किया गया - द्रौपदी और सीता। माना जा रहा है कि वो ये दोनों ही पौराणिक किरदार निभाने जा रही हैं। नितेश तिवारी की फिल्म में वो सीता बनेंगी और उनके राम और रावण होंगे रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X