सैफ - शाहरूख - कैटरीना - ऐश्वर्या के Liplock: बॉलीवुड स्टार्स के ये सबसे खराब किसिंग सीन आपको याद हैं?
किसिंग सीन हमेशा से ही फिल्मों का अहम हिस्सा रहे हैं। कुछ कहानियों में ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच कर लाने के लिए रखे जाते हैं तो कुछ कहानियों में वाकई ये फिल्म की दिशा बदल देते हैं और इसका बहुत ही ज़रूरी सीन बनकर उभरते हैं। कारण चाहे जो हो लेकिन किसिंग सीन हमेशा से किसी ना किसी वजह से फिल्मों की ज़रूरत बनते रहे हैं।
बॉलीवुड में एक समय ऐसा भी आया था जब सॉफ्ट पॉर्न के नाम पर इरॉटिक फिल्में परोसने का प्रचलन बढ़ गया। लेकिन इन फिल्मों को हटा दिया जाए तो भी बॉलीवुड के कुछ किसिंग सीन यादगार हैं।

इनमें से कुछ सीन आपको केवल इसलिए याद हैं क्योंकि आप इसे ज़िंदगी में दोबारा नहीं देखना चाहेंगे। ना ही अपने परिवार के साथ और ना ही अकेले में। ये लिपलॉक सीन इतने अजीब तरीके से शूट किए गए कि स्क्रीन पर दिख रहे को स्टार भी पूरी तरह असहज नज़र आए।
आपको ना चाहते हुए भी हम याद दिला रहे हैं ऐसे ही कुछ अजीब Liplock किसिंग सीन -

आमिर खान - कैटरीना कैफ, धूम 3
शुरू करते हैं बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ। आमिर खान ने कैटरीना कैफ को धूम 3 में एक सीन में किस किया। अब यूं तो आमिर खान कई फिल्मों में अपने को स्टार्स को किस कर चुके हैं। लेकिन ये एक सीन में वो इतना असहज दिखाई दिए कि कैमरे में भी उनकी अहसजता कैच हुई।

शाहरूख खान - कैटरीना कैफ
शायद कैटरीना कैफ की किस्मत में बड़े एक्टर्स के साथ खराब किसिंग सीन भी लिखे हैं। यही कारण है कि कैटरीना कैफ और शाहरूख खान की फिल्म जब तक है जान का ये किसिंग सीन लोग कभी दोबारा नहीं देखना चाहेंगे। हालांकि इस सीन को रोमांस के किंग यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है।

ऐश्वर्या राय - ऋतिक रोशन
ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की जोड़ी को जितना ही पसंद किया गया था उतना ही अजीब था धूम 2 का उनका ये किसिंग सीन। शायद ऐश्वर्या राय ये सीन करते समय ही जानती थीं कि उनका होने वाला ससुराल बच्चन परिवार इस बात पर काफी बवाल मचाने वाला है!

ऐश्वर्या राय - विवेक ओबेरॉय
क्यों हो गया ना में ऐश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय को किस करते दिखाई दी थीं। उस वक्त दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री और उनका ये किसिंग सीन दोनों ही नागवार गुज़रा था।

करीना कपूर - अक्षय कुमार
कमबख्त इश्क में अक्षय कुमार और करीना कपूर के बीच ये किसिंग सीन से किसी को दिक्कत नहीं हुई थी ये काफी बड़ी दिक्कत थी। इस सीन में करीना का मुंह बंद करने के लिए अक्षय उन्हें ज़बरदस्ती किस कर देते हैं। Wow!

वरूण धवन - सारा अली खान
वरूण धवन और सारा अली खान, कुली नंबर वन रीमेक से ज़्यादा तारीफें बटोर नहीं पाए। इस फिल्म में दोनों ने एक अंडरवॉटर किसिंग सीन शूट किया लेकिन ये सीन भी याद करने लायक बिल्कुल नहीं है शायद इसलिए याद है!

रानी मुखर्जी - अमिताभ बच्चन
संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में रानी मुखर्जी को अमिताभ बच्चन किस करते दिखाई देते हैं। इस किस की काफी आलोचना हुई थी और इसे देख दर्शक भी काफी असहज हो गए थे।

दीया मिर्ज़ा - इमरान हाशमी
यूं तो इमरान हाशमी के पास बॉलीवुड के सीरियल किसर का टैग था लेकिन गलतियां तो उनसे भी होती हैं। फिल्म तुमसा नहीं देखा में दीया मिर्ज़ा के साथ उनका ये किसिंग सीन इतनी बुरी तरह शूट किया गया था कि इमरान हाशमी की गलतियों में ज़रूर शामिल होगा।

ओम पुरी - मल्लिका शेरावत
फिल्म द डर्टी पिक्चर में ओम पुरी, मल्लिका शेरावत को किस करते दिखाई दिए थे। इस सीन के बारे में बात करने में भी हम असहज हैं। इसे देखने में दर्शक कितने असहज हुए होंगे ये हम सोच भी नहीं सकते।

राजा हिंदुस्तानी का सीन
करिश्मा कपूर - आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी का ये सीन भले ही हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे लंबे किसिंग सीन की लिस्ट में दर्ज हो लेकिन जितने ढंग से ये सीन शुरू होता है उतनी ही तेज़ी से करिश्मा कपूर आपको असहज करती जाएंगी।

कंगना रनौत - जॉन अब्राहम
कंगना रनौत और जॉन अब्राहम फिल्म शूटआउट एट वडाला में एक किसिंग सीन करते दिखाई दिए। लेकिन ये दरअसल, हिंसक था। और इस कारण से दर्शकों को असहज करता है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा - अ जेंटलमैन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म अ जेंटलमैन लोगों को शायद ही याद होगी तो उनका किसिंग सीन याद रखने का तो सवाल ही नहीं उठता। यकीन मानिए, आप बहुत लकी हैं अगर आपने ये सीन नहीं देखा है तो।

शिवाय - अजय देवगन
ये अजय देवगन के करियर का पहला किसिंग सीन था। क्यों था, किसलिए था, इस पर ना बहस हुई, ना ही किसी ने टिप्पणी की। हम भी इस बात को यहीं पर खत्म करते हैं।

उदय चोपड़ा - तनीषा मुखर्जी
फिल्म नील एंड निक्की अपने अजीब से बोल्ड कंटेंट की वजह से काफी विवादों में थीं लेकिन सोने पर सुहागा था तनीषा मुखर्जी और उदय चोपड़ा के बीच ये किसिंग सीन।

अध्ययन सुमन - कंगना रनौत
जब अध्ययन सुमन, कंगना रनौत को डेट कर रहे थे उस वक्त उन्होंने कंगना रनौत के साथ फिल्म राज़ 2 में काम किया और एक छोटा सा किसिंग सीन भी दिया जो कि काफी असहज था।

इतिहास का सबसे खराब सीन
हम तुम में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के बीच का ये किसिंग सीन सिनेमा के इतिहास का सबसे खराब किसिंग सीन है। इस बात की पुष्टि खुद सैफ अली खान और रानी मुखर्जी कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











