मां बनने के बाद फिल्मों में मारी एंट्री, पहली बार में ही दिए बोल्ड सीन, रातों-रात स्टार बन गई थी ये एक्ट्रेस

Moon Moon Sen

Moon Moon Sen Career: आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी बेहतरीन एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ बेहतरीन पेंटर भी है। हैरानी की बात तो यह है कि वह शाही परिवार से आती है और मां बनने के बाद उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन अपने बोल्ड सीन से वह हर तरफ चर्चा में आ गई थी।

दरअसल आज हम बात कर रहे हैं हिंदी और बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बेटी मुनमुन सेन की। मुनमुन सेन अपनी मां सुचित्रा की तरह ही बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस रह चुकी है। उन्होंने मां बनने के बाद बॉलीवुड डेब्यू किया और अपनी पहली ही फिल्म में बोल्ड सीन देकर हर तरफ सनसनी बन गई।

हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि मुनमुन सेन एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बहुत ही अच्छी पेंटर भी मानी जाती है। उनका जन्म कोलकाता में बंगाली एक्ट्रेस सुचित्रा सेन और दीबानाथ सेन के घर पर हुआ था। मुनमुन सेन के पिता कोलकाता के सबसे धनी व्यापारियों में से एक माने जाते थे।

लेकिन आपको बता दें कि मुनमुन सेन ने अपनी मां से प्रेरित होकर एक्ट्रेस बनने का फैसला लिया था। मुनमुन ने महानतम कलाकारों में से एक जेमिनी राय से चित्रकारी सीखी। उन्हें पेंटिंग करना काफी अच्छा लगता है। बहुत कम लोगों को पता है कि वह एक टीचर के तौर पर स्कूल में पढ़ा भी चुकी है। वह अंग्रेजी विषयों के साथ-साथ बच्चों को पेंटिंग भी सिखाती थी।

मुनमुन सेन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदर बाहर' से की थी। तब तक वह मां भी बन चुकी थी। बताते चलें कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही हर तरफ चर्चा बटोर ली थी। फिल्म में उन्होंने बोल्ड सीन दिए थे। मुनमुन के साथ इस फिल्म में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी लीड किरदार में थे।

More from Filmibeat

Read more about: suchitra sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X