5 करोड़ के बजट मे बनी फ़िल्म, विदेश मे 100 करोड़ कमाने वाली पहली मूवी, फ़िल्म मे नहीं था कोई भी बड़ा स्टार

आज के समय में काफी सारी बॉलीवुड फिल्में ऐसी है जो कि विदेशों में काफी ज्यादा पसंद की गई है। इन फिल्मों में गदर 2 से लेकर जवान और जेलर जैसी अन्य फिल्म भी शामिल है। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा खासा कलेक्शन भी इकट्ठा किया है। लेकिन आपको बता दें कि आज हम आपको भारत के बाहर यानी कि विदेश में 100 करोड़ से भी ज्यादा कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म के बारे में बात करने वाले हैं। यह फिल्म काफी लो बजट में बनाई गई थी और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सेंचुरी लगा दी थी।
फ़िल्म की हुई खूब सराहना
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसे विदेश में 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म माना जाता है। इस फिल्म में कोई भी बड़ा एक्टर नहीं था और फिर भी इसके बावजूद वह बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतरीन साबित हुई। इस फिल्म की लोग काफी ज्यादा सरहाना करते हुए भी नजर आए और कंटेंट भी काफी जबरदस्त था।
विदेश मे 100 करोड़ कमाने वाली पहली फ़िल्म
दरअसल इस फिल्म का नाम मानसून वेडिंग है और आपको बता दें कि भारत के बाहर 100 करोड़ कमाने वाली यह पहली फिल्म साबित हुई थी। मीरा नायर इस फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दोनों थी। मॉनसून वेडिंग फिल्म ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 248 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर डाली थी। इस साल 2001 में रिलीज किया गया था, जिसमें पंजाबी हिंदू परिवार पर यह फिल्म आधारित दिखाई गई है। इस फिल्म से अमेरिकी निर्माता भी जुड़ गए थे और इसी वजह से उस समय इसको अच्छी खासी ग्लोबल रिलीज मिल गई थी।
5 करोड़ के बजट मे बनी फ़िल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को 5 करोड़ के बहुत ही कम बजट में बनाया गया था। इसमें नसरुद्दीन शाह, विजय राज, शेफाली शाह, रणदीप हुड्डा और सोनी राजदान जैसी हस्तियां नजर आई। जब इस फिल्म को रिलीज किया गया था तो भारतीय सिनेमा बदलाव के दौर से गुजर रहा था। इस फिल्म को काफी ज्यादा सरहाना मिली। मॉनसून वेडिंग फिल्म ने प्रतिष्ठित वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन लायन जीता था और सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में भी बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब जैसे पुरस्कारों में भी इस फिल्म को नामांकित किया गया था।
फ़िल्म को मिले कई पुरस्कार
मॉनसून वेडिंग फिल्म का प्रीमियम साल 2001 के कांस फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डु फिल्म सेक्शन में किया गया था। अप्रैल साल 2014 में ब्रॉडवे पर फिल्म पर बेस्ड एक म्यूजिकल प्रीमियर भी किया गया था। बता देंगे साल 2017 में इन द वायर द्वारा मॉनसून वेडिंग फिल्म को 21वीं सदी के 19वें सर्वश्रेष्ठ रोमांस के रूप में भी नामांकित किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications


