मॉनसून स्पेशल - शाहरूख-काजोल से लेकर अमिताभ बच्चन-स्मिता पाटिल का भीगा भागा सा रोमांस
मॉनसून ने दस्तक दे दी है और हल्की फुहारों का आनंद आप भी अपनी बालकनी में बैठकर ले रहे होंगे लेकिन चाय पकौड़ों के साथ बॉलीवुड का साथ ना हो, ऐसा कैसे चलेगा? तो हम भी आपके लिए ले आए हैं आपकी मॉनसून प्लेलिस्ट।
बॉलीवुड में रोमांस हो और बारिश ना हो, ऐसा नामुमकिन है। यही कारण है कि बॉलीवुड के बेस्ट रोमांटिक सीन बारिश में भीगते हुए ज़रूर नज़र आते हैं।

बॉलीवुड में बरसात की शुरूआत होती है राजकपूर और नरगिस के साथ। श्री 420 का गाना प्यार हुआ इकरार हुआ आज भी बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गानों में से एक है।
छाते के नीचे रोमांस करता एक जोड़ा। और उनकी प्यारी प्यारी सीधी सादी बातें, दोनों ही इस गाने के ज़रिए दर्शकों के दिल तक पहुंची थीं। आपको याद दिलाते हैं ऐसे कुछ प्यारे बारिश वाले गीत -


Click it and Unblock the Notifications











