..................... Monica Bedi tore Rakesh Roshan's card, otherwise she would have become Salman Khan heroine - Hindi Filmibeat

राकेश रोशन का फाड़कर फेंका था कार्ड, सलमान की हीरोइन बनने का हाथ से निकला मौका फिर करियर हुआ फ्लॉप

Monica Bedi

मोनिका बेदी को 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री बताया जाता है। बता दें कि उन्हें कई सारी फिल्मों में देखा गया। लेकिन जब उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ में जोड़ा गया तो उनका पूरा करियर तबाह हो गया। लेकिन बाद में जब उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी की तो उन्हें वह स्टारडम नहीं मिल पाया। एक्ट्रेस में सालों बाद एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अपने जीवन में काफी सारी गलतियां की है और इसी वजह से उन्हें करियर में काफी बड़ा भुगतान भी करना पड़ा।

राकेश रोशन के कार्ड को फाड़कर फेंका

हाल ही के इंटरव्यू के दौरान मोनिका बेदी ने अपनी जिंदगी के बारे में जिक्र करते हुए कई किस्सों को भी बताया। एक्ट्रेस ने बताया था कि उस समय सुभाष घई की होली पार्टी में उन्होंने शिरकत की थी। जहां पर राकेश रोशन भी आए थे। लेकिन मोनिका बेदी सिर्फ राकेश रोशन को बतौर ऐक्टर ही जानती थी। मोनिका बेदी ने आगे कहा कि "राकेश रोशन मेरे पास आए और मेरा नाम पूछा। जिसके बाद में उन्होंने अपना विजिटिंग कार्ड दिया और कहा कि मुझसे कल आकर मिलना।"

सलमान खान संग गंवाई फ़िल्म

लेकिन मोनिका बेदी ने इसी पर आगे कहा कि "मैं यह सब सुनकर काफी हैरान हो गई थी और मैंने सोचा कि यह तो खुद एक एक्टर है तो मुझे मिलने क्यों बुला रहे हैं। जिस वजह से गुस्से में आकर मैंने उस कार्ड को फाड़ कर फेंक दिया। लेकिन कुछ दिनों के बाद में राकेश रोशन ऐक्टर ही नहीं बल्कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है इस बात का मुझे पता चला। मेरे ही मैनेजर ने मुझे बताया कि राकेश रोशन 'करण अर्जुन' फिल्म में तुम्हे ममता कुलकर्णी वाला रोल ऑफर करना चाहते थे जो कि सलमान खान के साथ में था।" इस पर एक्ट्रेस ने अपनी गलती पर अफसोस भी जताया था।

एक्ट्रेस की खराब चॉइस के करण करियर हुआ तबाह

इसी के साथ मोनिका बेदी ने इंटरव्यू के दौरान इस बारे में भी जिक्र किया कि वह नॉर्वे से ताल्लुक रखती थी। लेकिन भारत में फिल्मों में काम करना चाहती थी। जब भारत आई थी तो उन्हें कत्थक सीखना था तो मनोज कुमार की फिल्म में उन्हें लीड रोल भी किस्मत से मिल गया था। लेकिन कुछ कारणों की वजह से वह फिल्म कभी भी रिलीज नहीं हो पाई। उस समय उन्होंने बहुत ही जल्दबाजी में 5 से 6 फिल्मों में साइन कर लिया था। जिनमें कई तो साउथ की भी फिल्में मौजूद थी। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्मों की खराब चॉइस को लेकर भी उनका करियर खराब हो गया।

Read more about: monica bedi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X