जब इस एक्ट्रेस के बाथरूम की दीवारों से बरामद हुए नोट, कोर्ट में सफाई देते हुए कहा- 'मैंने प्रॉस्टिट्यूशन से..'

Mala Sinha Revealed About Prostitutuon: फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के पास बेशुमार पैसा होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी टॉप अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनके घर की दीवारों में भी पैसे मिले। दरअसल आजहम आपको माला सिन्हा के बारे में बताने वाले हैं और उन्होंने काफी बेहतरीन और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'वैष्णो देवी' में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया।
बाद में बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर गीता बाली ने उनकी सिफारिश की और 'रंगीन रातें' में उन्होंने काम किया। माला सिन्हा का करियर अच्छा खासा चल रहा था लेकिन बाद में वह विवादों में घिर गई थी। माला सिन्हा को लेकर बताया जाता है कि वह बहुत कंजूस किस्म की महिला थी। अपने घर का सारा काम वह खुद करती थी और नौकरों पर अपनी कमाई कभी भी खर्च नहीं करती थी।
लेकिन आपको बता दे की माला सिन्हा के घर पर एक बार इनकम टैक्स वालों ने छापा मार दिया और फिर जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स विभाग को 12 लाख रुपए का कैश बराबर हुआ था। हैरानी की बात तो यह है की माला सिन्हा के बाथरूम की दीवारों से ये रकम बरामद की गई थी।
इसके बाद यह पूरा मामला कोर्ट तक पहुंच गया और माला सिन्हा इस रकम का हिसाब नहीं दे पा रही थी। लेकिन इस दौरान माला सिन्हा के पिता उनको बचाने के लिए आगे आए और उनके वकील ने एक रास्ता सुझा दिया था। वकील ने सलाह दी थी कि माला सिन्हा इस चक्कर से तभी बच पाएंगी जब वह कह देंगी कि उन्होंने वैश्यवृति से ये पैसे कमाए हैं। अभिनेत्री ने ऐसा ही किया और इस बयान के बाद उनका काफी ट्रोल भी किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











