Monalisa ने पिंक ब्रालेट टॉप में शेयर किया बोल्ड लुक, इंटरनेट का बढ़ाया पारा, देखें तस्वीरें

Monalisa latest photoshoot: मोनालिसा टेलीविजन और भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वो अक्सर अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब मोनालिसा ने पिंक ब्रालेट टॉप में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। भोजपुरी क्वीन के इस अंदाज को देखकर प्रशंसक उनके ऊपर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
मोनालिसा की यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मोनालिसा ने ठंड के मौसम में अपनी इस तस्वीर से मौसम में गर्मी बढ़ा दी है। मोनालिसा इन तस्वीरों में काफी सिजलिंग और हॅाट दिखाई पड़ रही हैं। 30 की उम्र पार कर चुकी मोनालिसा का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है। मोनालिसा ने कुछ घंटे पहले अपनी यह तस्वीरें शेयर की हैं।
मोनालिसा की इन तस्वीरों पर तेजी से यूजर्स के रिएक्शन बढ़ रहे हैं। कई लोगों ने मोनालिसा की इस तस्वीर पर सेक्सी कमेंट लिखते हुए फायर वाली इमोजी शेयर की है। तो कई लोग ऐसे भी हैं जो कि अपने गंदे कमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आपको बता दें कि मोनालिसा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।

एक से बढ़कर एक पोज
मोनालिसा ने इन तस्वीरों में गुलाबी रंग का ब्रालेट टॉप और साथ ही डेनिम पहना है। खिड़की के पास खड़े होकर मोनालिसा एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।

फैंस कर रहे कॉमेंट
इस तस्वीर में भी मोनालिसा कहर बरपा रही हैं। उनकी यह तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही है। मोनालिसा के फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

लगीं बेहद ग्लैमरस
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा है- 'खूबसूरत लड़की...तुम्हें मुश्किल काम करने के लिए बनाया गया है इसलिए खुद पर भरोसा रखो।'

दिखा अलग-अलग अंदाज
बता दें कि, मोनालिसा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी तस्वीरों पर लोग दिल खोलकर लाइक और कॉमेंट कर रहे हैं। मोनालिसा हर तस्वीर में अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।

कई शोज में आ चुकी हैं नजर
मोनालिसा कई भोजपुरी फिल्मों के अलावा बिग बॉस 10, नच बलिए 8, नजर 1 और 2 और स्मार्ट जोड़ी जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा को बिग बॉस से घर-घर पहचान मिली थी और उन्हें काफी पसंद भी किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications