20 साल पुराना शो जिसमें एक्ट्रेस के वैक्सिंग करवाने पर थी मनाही, हसीना को उसके असली नाम से नहीं मिला अवार्ड ‎

jassi jaissi koi nahin, mona singh

आज से तकरीबन 20 साल पहले टेलीविजन पर 'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल आता था। बता दे कि इस सीरियल को साल 2003 में टेलीकास्ट किया गया था। जिसे दर्शकों द्वारा काफी लोकप्रियता हासिल हुई। शो की कहानी भी दमदार थी। जिसमें साफ सुथरा प्रेजेंटेशन और हर रोज बढ़ने वाला सस्पेंस था। लेकिन इस सीरियल में सबसे ज्यादा अट्रैक्शन जैसी थी और इसी के इर्द-गिर्द पूरे सीरियल की कहानी घूमा करती थी। इस सीरियल में मोना सिंह ने जैसी का किरदार निभाया था। उन्हें इस सीरियल में बदसूरत नजर आने के लिए सजने संवरने से भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।

मोना सिंह को वैक्सिंग करवाने की थी मनाही

दरअसल, शो के दौरान मोना सिंह पर काफी सारी बंदिशे लगा दी गई थी। एक्ट्रेस के चेहरे को एक ऐसा लुक दे दिया जाता था कि वह बहुत ही ज्यादा अनप्रेजेंटेबल लड़की है। एक इंटरव्यू के दौरान मोना सिंह ने इस बात का खुलासा किया था की शूटिंग के दौरान उन्हें वैक्सीन करवाना, अपर लिप क्लीन करवाने से मना किया गया था। उनके चेहरे पर एक्स्ट्रा बाल भी लगा दिए जाते थे। यहां तक कि उनकी पहचान लीक न हो इसी के चलते उन्हें अपने घर में भी रहने की इजाजत नहीं थी। एक्ट्रेस होटल में रहा करती थी और वहीं से शूट के लिए जाती थी। जो उन्हें गाड़ी लेने आती थी वह भी रोज बदला करती थी।

मोना सिंह को शो के लिए छुपानी पड़ी अपनी असली पहचान

'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल के लिए मोना सिंह को अपनी पहचान छुपाने पड़ी और इसके लिए उन पर काफी प्रेशर डाला गया। वह अपने को-स्टार के साथ में भी असल सूरत में नहीं मिल सकती थी। एक्ट्रेस के दांतों पर तार लगा दिए गए थे। ड्रेस अप भी काफी ढीला-ढाला था। मोना सिंह की पहचान पता ना लग जाए इसी के कारण वह अपना अवार्ड भी असल नाम से नहीं ले पाई। दरअसल उन्हें अपने ऑन स्क्रीन नाम जसमीत वालिया के नाम से ही अवार्ड हासिल हुआ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X