PICS: प्रेग्नेंट बनते-बनते थक गई, अब मोना बनेगीं लीड हिरोइन
एमएमएस कांड और विद्युत जामवाल से संबंध खत्म होने के बाद टीवी स्टार मोना सिंह एक बार फिर वापसी को तैयार हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी की आगामी फिल्म 'जेड प्लस' में मोना सिंह नजर आएंगी। यूं तो मोना पहले भी सिल्वर स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकीं हैं। लेकिन जेड प्लस में वे मुख्य भूमिका कर रही हैं, जो कि काफी दमदार माना जा रहा है। आपको बता दें, कुछ दिनों पहले मोना सिंह ने एक बयान में कहा था कि 'अब मैं कोई भी टाइप कास्ट रोल नहीं करूंगी, मैं प्रेग्नेंट बनते बनते थक हो गयी हूं।' दरअसल, 3 इडियट्स के बाद मोना को ऑफर तो काफी आए, लेकिन सभी रोल मां के थे।
वहीं आपको बता दें, सिर्फ मोना सिंह ही नहीं बल्कि टीवी एक्टरों की पूरी युवा फौज आने वाले समय में बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली है। सुशांत सिंह राजपूत, राम कपूर, रोनित रॉय जैसे एक्टरों ने बॉलीवुड में अपनी अहम पहचान बनाई है। ऐसे में आने वाले टीवी स्टारर्स से भी कामयाबी की उम्मीद की जा सकती है। और तो और अगर आपको याद हो तो बॉलीवुड बादशाह शाहरूख खान और विद्या बालन ने भी छोटे पर्दे से ही बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। और आज ये फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार पारी खेल रहे हैं।
बहरहाल, देखिए कौन कौन से टीवी एक्टर हैं, जो जल्द ही बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं:


Click it and Unblock the Notifications