MOMENTS: एयरलिफ्ट ट्रेलर के ये 10 सीन देखिए और अक्षय को करिए सलाम!
[फीचर] अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। और इसे देखकर एक बार में आपका मन एक बार में भरेगा ही नहीं क्योंकि ये ट्रेलर वाकई इतना ज़बर्दस्त है। फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर अपने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और ये बात एयरलिफ्ट के ट्रेलर से साबित हो जाएगी।
फिल्म के ट्रेलर में इतने इमोशन हैं कि आप बस उन्हें महसूस करते जाएंगे। बैकग्राउंड म्यूज़िक शानदार है और वंदे मातरम सुनना आपको बहुत अच्छा लगेगा। वहीं कुछ सीन हैं जहां अक्षय कुमार ज़बर्दस्त दिख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में फिल्म को प्लॉट को सीधा सीधा दिखाया गया है और जितने भी पंच ट्रेलर में हैं वो अच्छे हैं।
लेकिन आपका दिल जीत कर ले जाएगा ट्रेलर का अंत जहां केवल तिरंगे से एयरलिफ्ट लिख कर आता है। इस ट्रेलर के ये 10 MOMENTS देखकर आपको भारतीय होने का सुकून ज़रूर मिलने वाला है और अक्षय कुमार को दीजिए एक ग्रांड सैल्यूट -


Click it and Unblock the Notifications

