सास के साथ इन हीरोइनों के रियल लाइफ में है ऐसे रिश्ते, एक तो अब भी सास को बुलाती हैं आंटी

टेलीविजन की दुनिया में सास बहू के बीच में 36 का आंकड़ा देखा जाता है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि अब तो ऐसे बहुत सारे सीरियल बन चुके हैं जहां पर सास बहू को ताने मारते हुए नजर आती है और दोनों बुरी तरीके से लड़ते हुए भी देखे जाते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ टेलीविजन की ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जो की रियल लाइफ में अपनी सासू मां को सगी मां की तरह ही प्यार करती हैं.
मोहिना कुमारी सिंह
मोहिना कुमारी ने शादी के बाद में टेलीविजन इंडस्ट्री को छोड़ दिया था और आपको बता दें कि अब वह अपनी सासू मां के साथ में काफी अच्छा खासा टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती हैं. एक बार एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उनकी सासू मां उन पर काफी ज्यादा घरों महसूस करती हैं. एक्ट्रेस की सासू मां उनका खूब ध्यान भी रखती है और साथ ही साथ उनका काफी प्यार भी करती हैं.
देबिना बनर्जी
देबिना बनर्जी टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि गुरमीत चौधरी के साथ में उनकी जोड़ी काफी ज्यादा जबरदस्त नजर आती है. लेकिन अब दे देना बनर्जी का अपनी सासू मां अनमोल चौधरी के साथ में काफी बेहतरीन रिश्ता बन चुका है. शादी को भले ही काफी साल गुजर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वह अपनी सासू मां को आंटी बोलती है और इसी वजह से वह ट्रोल भी हो चुकी हैं.
सना खान
सना खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक जानी-मानी अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती थी लेकिन अब उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना रही है. एक्ट्रेसका अपने ससुराल वालों के साथ में एक काफी प्यारा रिश्ता है. सना खान का अपनी सासू मां के साथ में काफी अच्छा बॉन्ड है.
ऐश्वर्या शर्मा
ऐश्वर्या शर्मा भी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह अपनी सासू मां से काफी ज्यादा प्यार करती हैं. इतना ही नहीं शादी के वक्त उन्होंने अपनी सासू मां यानी कि नील भट्ट की मां के साथ में एक तस्वीर भी शेयर की थी. वह तस्वीर हल्दी सेरिमनी की नजर आ रही थी.
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ टेलीविजन की जाने-माने अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि शोएब इब्राहिम के साथ में शादी करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है. दीपिका के कई सारे व्लॉगस में उनकी सासू मां नजर आती है और दोनों साथ में घर का काम संभालने से लेकर शॉपिंग तक किया करते हैं.


Click it and Unblock the Notifications











