कॉलेज में हुई मुलाक़ात, शादी के लिए बेलने पड़े पापड़, जानिए कौन हैं जिमी शेरगिल की पत्नी और बेटा

जिमी शेरगिल बॉलीवुड के मशहूर और पॉपुलर एक्टर्स में शुमार है. इतना ही नहीं आपको बता दे कि यश चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया और स्टारडम देखने से पहले ही शादी रचा ली थी. तो चलिए आज हम आपको जिम्मी शेरगिल की पत्नी और उनकी लव लाइफ के साथ-साथ उनके बेटे के बारे में भी बताने वाले हैं.
कॉलेज के दिनों में जिमी और प्रियंका को हुआ था प्यार
जिमी शेरगिल की पत्नी का नाम प्रियंका पुरी है और आपको बता दे कि दोनों ने साल 2001 में शादी रचाई थी. प्रियंका फिल्मी लाइमलाइट से दूर बनी रहती है और कुछ मेको पर वह जिम्मी शेरगिल के साथ में अवॉर्ड फंक्शन में भी देखी जा चुकी है. दरअसल आपको बता दें कि प्रियंका और जिम्मी शेरगिल की मुलाकात कॉलेज में हुई और दोनों साथ में पढ़ा करते थे. दोनों की दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई.
जिमी शेरगिल और प्रियंका का है एक बेटा
एक्टर बनने के बाद में जिमी शेरगिल ने प्रियंका से शादी करने का मन बना लिया था और दूसरी तरफ प्रियंका के घर वाले इस शादी के लिए तैयार रही थी. दरअसल प्रियंका के घर वालों को इस बात से आपत्ति थी कि जिमी शेरगिल एक्टिंग लाइन में है और एक एक्टर है. जिमी शेरगिल को शादी के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े और आखिरकार प्रियंका के घर वाले शादी के लिए मान गए. बता दे कि प्रियंका और जिमी शेरगिल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और दोनों का एक बेटा भी है. जिसका नाम वीर शेरगिल है और 20 साल का है. वह अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications












