मेहरीन पीरजादा से सगाई टूटने के बाद बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई ने IAS ऑफिसर के साथ की सगाई

MLA Bhavya Bishnoi engaged with IAS Pari Bishnoi

आईएएस ऑफिसर परी बिश्नोई इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है और आपको बता दें कि उनकी शादी हिसार, आदमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई के साथ में होने वाली। इतना ही नहीं आपको बता दें कि हाल ही में बिश्नोई परिवार ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरों को साझा किया और दोनों को सगाई की भी बधाई दी है। भव्य बिश्नोई हरियाणा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के पोते बताए जाते हैं। इतना ही नहीं भव्य बिश्नोई के पिता पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई है और उनकी माता भी वर्तमान में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षण के पद पर कार्यरत है।

धूमधाम से हुई भव्य बिश्नोई और परी बिश्नोई की सगाई

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भव्य बिश्नोई की सगाई इससे पहले साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा के साथ में हुई थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से उन दोनों की सगाई टूट गयी। लेकिन अब 6 मई 2023 को दार्जिलिंग में सिक्किम कैडर की आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई के साथ में हिसार जिले के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भव्य बिश्नोई की सगाई हो चुकी है। 9 मई 2023 को बीकानेर के एक रिजॉर्ट में दोनों ने इंगेजमेंट का एक फंक्शन भी रखा। इस सगाई के फंक्शन में काफी सारे लोगों ने हिस्सा लिया और इतना ही नहीं राजस्थान के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल व पूरे बिश्नोई समुदाय के संत भी वहां पर मौजूद हुए थे।

कितने पढ़े लिखे हैं भव्य बिश्नोई

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि सगाई से कुछ समय पहले ही राजस्थान के रेत के टीलों पर बहुत ही प्यारे अंदाज में घुटनों पर बैठकर भव्य बिश्नोई ने परी बिश्नोई को शादी के लिए प्रपोज किया और पूरे वेन्यू को दुल्हन की तरह सजा दिया था। तस्वीरों में वह काफी ज्यादा खुश भी नजर आए। बता दें कि भव्य बिश्नोई ने श्री राम स्कूल से 2009 से 2011 के बीच में अंतरराष्ट्रीय स्तर का डिप्लोमा हासिल किया। जिसके बाद में उन्होंने 2011 से लेकर 2014 के बीच में लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से बीएस और गवर्नमेंट एंड इकोनॉमिक्स की पढ़ाई पूरी कर ली। बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन हावर्ड विश्वविद्यालय से पूरी। बाद में उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एम एस इन मॉडल साउथ एशियन स्टडीज की पढ़ाई भी कंप्लीट की।

आईएएस ऑफिसर परी बिश्नोई का बैकग्राउंड

अगर हम आईएएस ऑफिसर परी बिश्नोई की बात करते हैं तो वह बीकानेर की रहने वाली है और 2019 से लेकर 2020 के मैच में उन्होंने आईएएस अधिकारी का पद मिला। अब वह सिक्किम कैडर में तैनात हो चुकी है और 2019 यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया में 30वीं रैंक प्राप्त की। परी बिश्नोई ने अपनी स्कूल की पढ़ाई अजमेर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की थी और 12वीं की परीक्षा में उन्होंने 89% और दसवीं के परीक्षा में 91% अंक प्राप्त किये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X