श्रीदेवी के प्यार में पागल हो गए थे मिथुन चक्रवर्ती, शादीशुदा होने के बावजूद कर ली थी गुपचुप शादी!
बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती का आज जन्मदिन हैं और वह 71 साल के पूरे हो चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती अभिनेता से राजनेता बन चुके हैं और कुछ दिन पहले तक उनके भाषण सुर्खियों में छाए हुए थे। गौरांग चक्रवर्ती से मिथुन चक्रवर्ती बने अभिनेता का अफेयर श्रीदेवी के साथ भी रह चुका है। श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती की लवस्टोरी पर दोनों ही स्टार ने कभी मुहर नहीं लगाई लेकिन दोनों के अफेयर की चर्चा किसी से छुपी नही है।
साल 1984 में मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी की फिल्म जाग उठा इंसान रिलीज हुई जिसमें पहली बार दोनों ने साथ में काम किया। फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी आम हो गई थीं। लेकिन मिथुन चक्रवर्ती पहले से शादीशुदा थे, उनकी पत्नी योगिता ने ही श्रीदेवी-मिथुन के प्यार का विरोध किया।

कथिततौर पर मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने गुपचुप शादी भी कर ली थी और करीब 3 साल तक दोनों साथ रहे लेकिन मिथुन की पहली पत्नी योगिता तो ये खबर लगी थी उन्होंने तुरंत मिथुन चक्रवर्ती से श्रीदेवी को छोड़ने के लिए कह दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगिता ने पति की दूसरी शादी के बारे में सुन सुसाइड करने की कोशिश की थी। मिथुन चक्रवर्ती को अपनी पहली पत्नी के चलते श्रीदेवी को छोड़ना पड़ा और अपनी पत्नी और बच्चों के वापस जाना पड़ा।

तीन साल बाद टूट गई श्रीदेवी-मिथुन की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी तीन साथ साल रहने के बाद साल 1988 में अलग हो गए। फिर दोनों का ये रिश्ता हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो गया।

श्रीदेवी ने चुना अपना दूसरा जीवनसाथी
श्रीदेवी ने कभी भी मिथुन संग अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया। मिथुन चक्रवर्ती से अलग होने के साल 1996 में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली। श्रीदेवी की दो बेटियां हैं खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर।

पहली ही फिल्म के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड
मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत साल 1976 में आई फिल्म मृगया से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

राजनीति
मिथुन चक्रवर्ती हाल में ही बीजेपी में शामिल हुए। बंगाल चुनाव में बीजेपी की ओर से मिथुन चक्रवर्ती मुख्य चेहरों में से एक थे।


Click it and Unblock the Notifications