किशोर कुमार की तीसरी पत्नी से मिथुन चक्रवर्ती ने बना लिया अपनी दुल्हन, और अब...

योगिता बाली अपने समय की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं और आपको बता दें कि उनकी अदाकारी भी दर्शकों को काफी पसंद आई. लेकिन अचानक से उन्होंने फिल्म छोड़ दी और किसी भी इंटरव्यू या फिर किसी भी बातचीत को लेकर वह सामने नहीं आई. बाहर निकलते हुए भी उन्हें काफी कम ही देखा गया था. लेकिन 2013 में Enemmy नामक एक फिल्म उन्होंने प्रोड्यूस की थी जिसमें उनके पति मिथुन चक्रवर्ती के साथ में सुनील शेट्टी भी देखे गए थे. लेकिन वहां पर भी योगिता बाली ने अपने फैंस के साथ कुछ खास इंटरेक्ट नहीं किया.
योगिता बाली की 1989 में आई थी आखिरी फिल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि योगिता बाली ने 1979 में मिथुन चक्रवर्ती के साथ में सात फेरे ले लिए थे. जिसके बाद एक्ट्रेस की 1989 'आखरी बदला' नामक एक फिल्म आई थी. जोकि एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म थी. जिसके बाद एक्ट्रेस अपने निजी जीवन में काफी व्यस्त हो गई थी. इतना ही नहीं आपको बता दें कि योगिता बाली और मिथुन चक्रवर्ती के तीन बेटे और एक बेटी हुई.
योगिता बाली के बेटे ने इंटरव्यू में बताए मां के हालचाल
लेकिन हाल ही में योगिता बाली और मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रबर्ती सामने आए और उन्होंने ईटाइम्स को एक इंटरव्यू दिया. जिसमें उनसे उनकी मां के बारे में पूछा गया. तो उन्होंने बताया कि उनकी मां योगिता बाली पूरी तरीके से ठीक है और वह हम सभी बच्चों का काफी ध्यान रखती हैं और इतना ही नहीं है हमारे घर में 11 पेट डॉग भी हैं जिनका वह पूरी तरीके से ध्यान रखती हैं. साथ ही उन्हें किसी भी इवेंट या फिर प्रोग्राम में शिरकत करना अब पसंद नहीं है. जिस वजह से उन्हें कभी बाहर देखा जाता है.
बच्चों की देखभाल करने में व्यस्त रहती है योगिता
नमाशी चक्रवर्ती बताते हैं कि उनकी मां मुंबई के मड आईलैंड पर रहती हैं. साथ ही साथ इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि वह फिल्मों में नजर क्यों नहीं आती है. जिस पर बेटे ने जवाब दिया कि बहुत सारे लोगों का घर पर आना जाना लगा रहा और वह चाहते थे कि मां को कास्ट किया जाए. हालांकि उन्होंने पूरी तरीके से इंकार कर दिया. ऐसा इसीलिए क्योंकि मां योगिता बाली को हम बच्चों की अच्छी तरीके से देखभाल और परवरिश करनी थी.
योगिता-मिथुन के बेटे नमाशी करने जा रहे हैं फिल्मों में डेब्यु
अगर हम योगिता बाली और मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही वह बॉलिवुड डेब्यू करने वाले हैं और आपको बता दें कि वह बैड बॉय नाम की एक फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखेंगे. उनकी यह फिल्म 28 अप्रैल 2023 को रिलीज हो जाएगी और उनकी इस फिल्म को डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है.


Click it and Unblock the Notifications











