जब डॉन की गर्लफ्रेंड संग किया था रोमांस तो मुसीबत में पड़ गए थे एक्टर, फिर जैसे-तैसे बचाई अपनी जान

Mithun Chakraborty Got Into Trouble For Romance With Mandakini

मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी सारी हिट फिल्मों में काम किया और साथ ही साथ दर्शकों का दिल भी जीत लिया था. लेकिन उनकी जिंदगी में काफी मुश्किल दौर भी आए जिसमें से साल 1980 का दौर भी था. उसे समय न सिर्फ मुंबई अंडरवर्ल्ड फिल्मों में पैसा लगाता था यहां तक की मनमानी भी उन्हीं की चलती थी. लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस भी ऐसी रही जिनका नाम अंडरवर्ल्ड के बड़े नाम के साथ में जोड़ा गया. जिसके चलते उन्हें करियर में भी काफी ज्यादा सपोर्ट मिल गया था. लेकिन इन सब के चलते कई सारे एक्टर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ा जो कि पर्दे पर अंडरवर्ल्ड वालों से कथित रूप से जुड़ी हीरोइन के साथ में पर्दे पर रोमांस किया करते थे. फिल्म के सेट पर जो कुछ भी होता था अंडरवर्ल्ड वालों के पास में पाल-पाल की खबरें जाया करती थी. इसी के चक्कर में एक बार मिथुन चक्रवर्ती काफी ज्यादा मुसीबत में पड़ गए थे.

मंदाकिनी और मिथुन के अफेयर की उड़ी थी चर्चा

दरअसल आपको बता दें की फिल्म राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में धमाल मचा देने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी के साथ दर्शकों को मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आया करती थी. दोनों को फिल्म में काफी पसंद किया गया और उनकी फिल्म भी हिट चली गई थी. लेकिन उसे समय मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ में जोड़ा गया था. बताया तो यह भी जाता है कि मंदाकिनी को कई सारी फिल्मों में इसी डॉन के चलते काम मिला. लेकिन इसी बीच मंदाकिनी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर के चर्चे होने लग गए थे और इसी वजह से एक्टर काफी ज्यादा मुसीबत में पड़ गए थे. एक्टर को अंडरवर्ल्ड की ओर से धमकियां भर फोन आने लग गए थे. जिस वजह से उस वक्त मिथुन की उन्ही के जूनियर स्टार संजय दत्त ने मदद की थी.

मिथुन चक्रवर्ती की संजय दत्त ने की थी मदद

एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब संजय दत्त के बारे में बताया जाता था कि वह अंडरवर्ल्ड के साथ में कनेक्शन रखते हैं. उन्होंने मिथुन और अंडरवर्ल्ड वालों की बात करवाई. उसे समय मिथुन ने अपराधियों को यह समझने की कोशिश की कि उनके बारे में जो भी अफवाहें फैल रही है वह सभी गलत है. इसके बाद में उन्होंने मंदाकिनी के साथ में फिल्मों में काम करना बंद कर दिया.

मंदाकिनी ने कर ली थी किसी और से शादी

इतना ही नहीं आपको बता दें कि मुंबई बम धमाकों के बाद में संजय दत्त अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के चक्कर में काफी ज्यादा मुसीबत में पड़ गए थे. बाद में उन्हें कानूनी प्रकरणों का सामना भी करना पड़ा. यहां तक की एक्ट्रेस मंदाकिनी भी काफी लंबे वक्त तक गायब हो गई और बाद में जब वह सामने आई तो खुलासा हुआ कि उन्होंने एक आदमी के साथ में शादी कर ली है. लेकिन उसके बाद में मिथुन ने अपना करियखा और आज वह फिल्मों में एक लीड किरदार के रूप में भी नजर आते हैं.

More from Filmibeat

Read more about: mithun chakraborty mandakini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X