सुपरस्टार से 4 महीने में तोड़ी शादी, फिर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'बहुत सही हुआ, मैं कभी उनके पास...'

मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर एक्टर रह चुके हैं और आपको बता दें कि उनका सबसे पहले एक्ट्रेस सारिका के साथ में अफेयर रहा। बाद में उन्होंने मशहूर अभिनेत्री और मॉडल हेलेना ल्यूक के साथ साल 1979 में शादी की। हालांकि एक्टर की यह शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई और 4 महीने में तलाक हो गया। शादी टूटने के 3 साल बाद एक मैग्जीन को इंटरव्यू में हेलेना ने कहा कि अब कभी भी वह मिथुन के पास में नहीं जाने वाली है। इस इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने ही मिथुन चक्रवर्ती को तलाक दिया था।
मिथुन को लेकर पहली पत्नी ने किया बड़ा खुलासा
हेलेना ने इसी इंटरव्यू में यह कहा था कि "मैं अब कभी भी मिथुन के साथ में रिश्ता नहीं जोड़ना चाहती। भले ही वह कितने भी बड़े स्टार क्यों न बन जाएं। लेकिन इसके बावजूद मेरा फैसला नहीं बदलेगा। वह कितने भी अमीर हो जाएं, फिर भी मैं उनके पास नहीं जाऊंगी। मैंने तो उनसे ऐलमोनी भी नहीं मांगी। यह रिश्ता मेरे लिए सिर्फ एक बुरा सपना साबित हुआ और अब वह पूरी तरीके से खत्म हो गया है। मैं भी यही चाहती हूं कि मिथुन मेरे बारे में बात करना बंद कर दें।"
मिथुन का घंटों तक इंतजार करती रहती थी अभिनेत्री
इसी इंटरव्यू के दौरान हेलेना ने आगे यह भी कहा कि "लेकिन जहां तक मेरा सवाल है यह सिर्फ अंतिम बार होगा, जब मैं मिथुन के बारे में बात की है। कुछ महीनो में तलाक की पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। फिर वह जो चाहे वह कर सकते हैं। उन्हें बचपन से ही जिंदगी में सब कुछ मिला और शादी से कुछ हासिल नहीं हो पाया। मैं घर पर अकेले घंटो तक इंतजार करती और वह रोजाना सिर्फ चार घंटे ही मुझे मिल पाए। यह दर्द बर्दाश्त करना काफी मुश्किल था। जब उन्होंने मुझसे कहा कि वह मुझसे प्यार करते हैं तो मैंने भी सच में भरोसा कर लिया था। लेकिन जब मैंने उनको अच्छे से जाना तो पता चला कि वह सिर्फ खुद से प्यार करते हैं और किसी से नहीं।"
हेलेना ने मिथुन पर लगाए कई गंभीर आरोप
दरअसल आपको बता दें कि 70 के दशक के दौरान हेलेना फैशन की दुनिया का एक जाना माना नाम बन चुकी थी। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि "मिथुन बहुत ही अपरिपक्व व्यक्ति है और मैंने उनका दिल जीतने की काफी कोशिश की। लेकिन मैं कामयाब नहीं हो पाई। उनका शंकालु स्वभाव मैं दूर नहीं कर पाई।" एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन को याद करते हुए कहा कि "मिथुन उन दिनों शहर से बाहर थे और एक रुपए भी मुझको नहीं दिए थे। उन्होंने मुझे कॉल करके जन्मदिन की बधाई तक नहीं दी। फिर मेरे दोस्त मुझे डिनर के लिए बाहर लेकर गए थे।"


Click it and Unblock the Notifications

