एक तरफ कोर्ट ने गिराई आवारा कुत्तों पर गाज, फेमस एक्टर ने कुर्बान की 45 करोड़ की प्रॉपर्टी, बनाया डॉग पैलेस!

Mithun Chakraborty

देशभर में आवारा कुत्तों को लेकर बहस तेज है, कभी कोर्ट के फैसलों पर चर्चा, तो कभी लोग इसके पक्ष और विपक्ष में अपनी राय रखते हैं। इसी माहौल में एक सच्ची घटना सामने आती है, जो इंसानियत की मिसाल है। यह कहानी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की है, जो न केवल पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी हीरो हैं।

कुत्तों के लिए बनवाया फार्महाउस

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी बड़े दिलवाले हैं। जानवरों के प्रति अपने प्यार को साबित करते हुए उन्होंने मड आइलैंड में करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से एक आलीशान फार्महाउस बनवाया है, जो खासतौर पर उनके पालतू कुत्तों के लिए तैयार किया गया है।

हर कुत्ते के लिए AC रूम और कस्टम बेड

जानकारी के मुताबिक, इस फार्महाउस में 116 कुत्तों के लिए अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं। हर कमरे में एयर कंडीशनर और कस्टम मेड बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा, एक पूरी टीम उनकी देखभाल के लिए मौजूद रहती है, जो उनके खाने, नहलाने और टहलाने का पूरा इंतजाम करती है।

बहू मदालसा शर्मा ने किया खुलासा

मिथुन चक्रवर्ती की बहू और अभिनेत्री मदालसा शर्मा ने 2023 में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उनके ससुर को कुत्तों से बेहद लगाव है। उन्होंने बताया कि पहले ऊटी और कोयंबटूर में भी परिवार के साथ दर्जनों कुत्ते रहते थे और अब मुंबई में 16 नस्लों के कुत्ते उनके साथ हैं, जिनके लिए अलग सेक्शन और सारी सुविधाएं दी गई हैं।

फुटपाथ से आलीशान जिंदगी तक का सफर

मिथुन चक्रवर्ती का सफर स्ट्रगल से भरा रहा है। एक वक्त ऐसा भी था जब वे फुटपाथ पर सोते थे और कई-कई दिन बिना खाना खाए गुजार देते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन दिनों वे रोज सोचते थे कि अगले दिन खाने को मिलेगा या नहीं।

400 करोड़ की संपत्ति के मालिक

आज मिथुन चक्रवर्ती के पास 400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। उनके पास मैसूर में 18 बंगले, मसीगुडी में 16 लक्जरी कॉटेज, ऊटी और मैसूर में कई होटल और मड आइलैंड में आलीशान बंगला है।

जानवरों के प्रति उनका बड़ा दिल

मिथुन चक्रवर्ती की यह पहल दिखाती है कि सफलता पाने के बाद भी अगर इंसान जानवरों और जरूरतमंदों की मदद करे, तो वही असली हीरो कहलाता है।

More from Filmibeat

Read more about: mithun chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X