B'DaySpcl..इस सुपरस्टार की 33 फिल्में लगातार फ्लॉप..फिर भी कर रहे हैं राज !
मिथुन चक्रवर्ती अपने जमाने के सुपरस्टार रह चुके हैं। उन्होने बंगाली फिल्मों से करियर की शुरूआत की और कई सालों तक बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे।
बात की जाए 70-80 के दशक के सुपरस्टार्स की तो सबसे पहले दिमाग में किसका नाम आएगा? ज़ाहिर सी बात है अमिताभ बच्चन का। लेकिन थोड़ा और दिमाग दौड़ाएं तो आप इस नाम को याद करने से नहीं रोक पाएंगे। जी हां..हम बात कर रहे हैं हमारे डिस्को डांसर के नाम से मशहूर सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की।
इन्होंने बॉलीवुड को ऐसी ऐसी फिल्में दी हैं जिसका तोड़ कोई निकाल दे..ये मुमकिन नहीं। ये हैं ऐसे एक्टर जो बॉलीवुड में कदम रखते ही सुपरस्टार बन गए। आज इनका जन्मदिन है। 16 जून को जन्में एक्टर आज पूरे 67 साल के हो गए हैं।

मिथुन चक्रवर्ती ऐसे स्टार हैं जो अपनी पहली ही फिल्म में नेशनल अर्वाड अपने नाम कर लिया। ये ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने हिंदी, बंगाली, उड़िया के साथ साथ और भी कई भाषा की फिल्मों में काम किया है।
कोई 29 साल..कोई 22 साल..अपने पार्टनर से इतने बड़े हैं ये सुपरस्टार !
मिथुन चक्रवर्ती के बारे में भी जितना लिखा जाए उतना ही कम होगा। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे, जो आप शायद नहीं जानते होंगे..डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications











