एक..दो नहीं इतने CRUSH हैं इनके..किस किस से करेंगे रोमांस!
बॉलीवुड के इस पीढी के जो भी सुपरस्टार हैं उनको अच्छी खासी टक्कर मिलने वाली है। तो हम तो यही कहेंगे की उन्हें तैयार रहना चाहिए क्योंकि उन्हें इस आने वाले इस सुपरस्टार से तगड़ी टक्कर मिलने वाली है। हम बात कर रहे हैं अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की।
[#Pics- आज इन एक्टर्स को देखते रह जाएंगे आप...सलमान को छोड़कर सब HOT!]
उनकी फिल्म लगभग रिलीज के लिए तैयार है और हर कोई उनके बारे जानना चाहता है। उनकी फिल्म भले ना आई हो लेकिन लगातार फीमेल फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। हर्षवर्धन कपूर बेझिझक अपने बारे में बातें करते हैं। उनसे जब उनके Crushes के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अच्छी खासी लंबी लिस्ट बताई।

हर्षवर्धन कपूर की Crushes की लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का आता है। प्रियंका के हर्षवर्धन कपूर सिर्फ फैन नहीं हैं बल्कि उनकी क्रश रह चुकी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा भी सुनकर हंस पड़ेंगी।
इस लिस्ट में अगल ा नाम आता है केली गेल का जो हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। क्या बात पसंद मे भी डायवर्सिटी है।
अगल नाम सुनकर शायद सोनम कपूर को अच्छा ना लगे । जी हां क्योंकि ये नाम है दीपिका पादुकोण का। हर्षवर्धन कपूर की क्रश दीपिका पादुकोण भी रह चुकी हैं और इसपर सबसे अच्छा रिएक्शन तो रणवीर सिंह ही दे सकते हैं।
अब प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद अगला नंबर आता है एक और टॉप एक्ट्रेस का और ये हैं कैटरीना कैफ। अगर दीपिका और प्रियंका उनकी क्रश रह चुकी हैं तो कैटरीना कैफ ना हो ये तो हो ही नहीं सकता।
ये नाम कोई बड़ी हैरानी वाली नहीं है क्योकि हर्षवर्धन और शयामी खेर दोनों ही काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं। शयामी खेर के बारे में हर्षवर्धन कपूर ने कहा था कि वो आज के समय में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं।
हर्षवर्धन कपूर अभी 25 साल के हैं और राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्जया से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।
अपनी बहन सोनम कपूर की ही तरह स्टाइलिश और स्मार्ट दिखने वाले हर्षवर्धन कपूर से अनिल कपूर को भी काफी उम्मीदें हैं कि दर्शक उन्हें पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







