..................... Mirzapur web series first season budget was 12 crores these stars became famous - Hindi Filmibeat

12 करोड़ में बनी धमाकेदार वेब सीरीज, पहले सीजन से ही चमक उठी 7 एक्टर की किस्मत

Mirzapur, Pankaj Tripathi

आज के वक्त में दर्शकों के बीच में वेब सीरीज का क्रेज बढ़ता ही चला जा रहा है। कई सारी वेब सीरीज ऐसी रही जिनको दर्शकों द्वारा कही प्यार मिला और इसमें मिर्जापुर भी शामिल है। जिसके अभी तक दो सीजन आ चुके हैं और तीसरा सीजन अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। इसका पहला सीजन 16 नवंबर 2018 को रिलीज किया गया था और दूसरा 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज किया था।

खबरों के अनुसार पहले सीजन को 12 करोड़ तो वहीं दूसरे सीजन को 60 करोड़ में बनाया गया। लेकिन इस वेब सीरीज से कई सारे सितारों की किस्मत चमक गई और आज के वक्त में वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए। आज हम आपको उन्हें सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने मिर्जापुर से काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी।

पंकज त्रिपाठी

मिर्जापुर वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी ने अखंड आनंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया का किरदार निभाया। इस वेब सीरीज के बाद में उनके करियर में चार चांद लग गए थे। इतना ही नहीं बाद में वेब सीरीज और फिल्मों में भी उन्हें काम मिलने लगा था।

दिव्येंदु शर्मा

दिव्येंदु शर्मा ने फूलचंद त्रिपाठी उर्फ मुन्ना का किरदार निभाया था और वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पूरी तरीके से छा गए थे। इस सीरीज के दौरान उन्हें कालीन भैया के बेटे की भूमिका निभाते हुए देखा गया।

अली फजल

अली फजल ने गोविंद यानी कि गुड्डू पंडित के तौर पर मिर्जापुर वेब सीरीज में काम किया। उनका किरदार काफी ज्यादा अच्छा था और दर्शकों को भी उनका यह रोल काफी पसंद आया। इस सीरीज के बाद में कई फिल्मों और वेब सीरीज में उन्हें देखा गया।

विक्रांत मैसी

मिर्जापुर वेब सीरीज में विक्रांत मैसी को विनय बबलू पंडित के किरदार में देखा गया और उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। हाल ही में उन्हें 12th फेल फिल्म में देखा गया है और यहां से और भी ज्यादा उन्होंने सुर्खियां बटोर ली थी।

श्रिया पिलगांवकर

श्रिया पिलगांवकर ने इस वेब सीरीज में स्वरागिनी यानी की स्वीटी गुप्ता पंडित के तौर पर किरदार निभाया और उनकी अदाकारी को भी काफी पसंद किया गया।

रसिका दुग्गल

रसिका दुग्गल को अखंडानंद की दूसरी पत्नी का किरदार निभाने का मौका मिला। जिसमें उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आया और उनके पास में बाद में वेब सीरीज की लाइन लग गई।

श्वेता त्रिपाठी

मिर्जापुर वेब सीरीज में श्वेता त्रिपाठी ने परशुराम की छोटी बेटियों स्वीटी की छोटी बहन गज गामिनी गोलू गुप्ता के तौर पर किरदार निभाया था। यहां से वह काफी पॉप्युलर हो गई थी।

अमित सियाल

अमित सियाल ने मिर्जापुर वेब सीरीज में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामशरण मौर्य का किरदार निभाया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वेब सीरीज के बाद में उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई और ओटीटी पर वह पूरी तरीके से छा गए थे।

Read more about: mirzapur pankaj tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X