मिर्जापुर से लेकर द फैमिली मैन तक, ओटीटी वेब सीरीज के अगले सीजन का 2023 में फैंस को है इंतजार

जब से ओटीटी प्लेटफार्म अस्तित्व में आये हैं, उसके बाद से ही आम लोगों के दिलों में इसने अपनी जगह बनानी शुरू कर दी थी। खासतौर पर कोरोना काल के दौरान यह लोगों के रोजमर्रा का हिस्सा बन गया। कोरोना काल के बीतने के बाद सिनेमा हॉल तो खुल गये लेकिन ओटीटी प्लेटफार्म के प्रति लोगों के आकर्षण में कोई कमी नहीं आयी है। कुछ वेब सीरीज अपने पहले सीजन से ही ओटीटी पर हिट रही हैं। दर्शकों अब इन सीरीज के दूसरे या कुछ के चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार है।
आइए आपको बताते हैं किन ओटीटी वेब सीरिज के नये सीजन का फैंस को इंतजार है :

मिर्जापुर 3 :
ओटीटी वेब सीरीज में सबसे लोकप्रिय अगर कोई वेब सीरीज हुआ तो वह है, 'मिर्जापुर'। दूसरे सीजन के आने के बाद फैंस को करीब 2 सालों का इंतजार करना पड़ा। आखिरकार इस साल 'मिर्जापुर 3' अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी तक इसके रिलीज होने की डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन एक्टर अली फजल ने शूटिंग पूरी होने की बात को कंफर्म किया था।

जिनी एंड जॉर्जिया सीजन 2 :
5 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'जिनी एंड जॉर्जिया' का दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है। इस वेब सीरीज का पहला सीजन जहां खत्म हुआ था, ठीक उसी जगह से दूसरा सीजन शुरू होने वाला है। जिनी को पता चलता है कि उसकी मां जॉर्जिया अपने पूर्व पति का कत्ल करके अपने दो बच्चों को लेकर चली जाती है।

यू सीजन 4 :
अमेरिकन साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'यू' का चौथा सीजन जल्द ही आने वाला है। 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर यह वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। बताया जाता है कि मार्च में इस वेब सीरीज का अगला सीजन फिर रिलीज किया जाएगा। इस बार का सीजन लंदन पर आधारित बताया जाता है।

द फैमिली मैन सीजन 3 :
मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के शुरुआती दोनों सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'द फैमिली मैन' का सीजन 3 इस सीरीज का अंतिम सीजन बताया जाता है। हालांकि अभी तक इसके रिलीज होने की डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन दर्शकों को निश्चित रूप से इसका काफी बेसब्री से इंतजार है।

मेड इन हेवन :
पहले सीजन की सफलता के बाद इस साल वेब सीरिज 'मेड इन हेवन' का दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है। इस वेब सीरीज का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। कई वजहों से इस वेब सीरिज की रिलीज डेट टल रही थी लेकिन अब इस साल 'मेड इन हेवन सीजन 2' के रिलीज होने की पूरी संभावना है। यह वेब सीरीज में दो वेडिंग प्लानर की कहानी बतायी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications











