एडिटिंग रूम में हुआ कुछ ऐसा, डर गईं मीरा राजपूत, तोड़ना चाहती थीं शाहिद कपूर से शादी!

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ियों में से एक माना जाता है। इस वक्त मीरा राजपूत को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
कहा जाता है कि शाहिद और मीरा की अरेंज मैरिज हुई थी। लेकिन बीच में कुछ ऐसा हो गया था कि मीरा राजपूत शाहिद कपूर से शादी नहीं करना चाहती थीँ। पता चला है कि मीरा राजपूत शादी के लिए मना करने वाले हैं। बता दें कि शाहिद और मीरा का शादी 2015 में परिवार वालों की रजामंदी से हुई थी।
कहा जाता है कि दोनों प्यार पहली नजर का प्यार था। लेकिन इस बीच शाहिद कपूर ने एक गलती कर दी थी कि मीरा राजपूत को उड़ता पंजाब दिखाने के लिए ले गए थे। इसके बाद कुछ ऐसा हो गया था कि मीरा राजपूत काफी घबरा गईं थीँ।
उस दौरान उड़ता पंजाब फिल्म की एडिटिंग चल रही थी और मीरा राजपूत ने पूरी फिल्म एडिटिंग रूम में देखी थी। इसके बाद वो काफी घबरा गईं थीं और उनका कहना था कि क्या तुम रियल लाइफ में भी ऐसे हो क्या? इसके बाद वो शादी तक तोड़ना चाहती थीं। उनका कहना था कि, वो इस तरह के लड़के के साथ शादी नहीं करना चाहती थीं।
15 दिन चलती है लड़ाई
शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी और मीरा राजपूत की लड़ाई को लेकर बात की थी। उनका कहना था कि, जब उनकी और मीरा की लड़ाई होती है तो ये करीब 15 दिन चलती है। शाहिद कपूर इस वक्त ए लिस्ट हीरोज में शामिल हैं और उनकी फिल्में काफी अच्छी कमाई करती है। कबीर सिंह ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अक्सर किसी ना किसी इवेंट पर नजर आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











