सगे भाई के साथ रोमांटिक सीन करके तबाह कर लिया पूरा करियर, 13 साल की उम्र में स्टार बन गई थी ये हसीना

Minoo Mumtaz Controversy: मीनू मुमताज.. 40-50 दशक के इस नाम ने एक सीन करने पूरी इंड्स्ट्री को हिला डाला था। वो विवाद आज भी चर्चा में रहता है और लोगों को इसपर यकीन नहीं आता है।
बता दें कि एक्ट्रेस मीनू मुमताज ने अपने ही भाई के साथ एक रोमांटिक सीन दे दिया था जो कि इसके पहले कभी नहीं हुआ और शायद कभी होगा भी नहीं।
इतिहास के पन्नों पर दर्ज इस किस्से को लेकर मौजूद समय में काफी विवाद हुआ था लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई थी। बता दें कि मामू मुमताज के वो भाई कोई और नहीं बल्कि लीजेंड्री कॉमेडियन महमूद थे और अभिनेत्री उनकी छोटी बहन थी।
हावड़ा ब्रिज का वो सीन
महमूद किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्म हावड़ा ब्रिज के गाने 'गोरा रंग चुनरिया काली' में मीनू मुमताज ने सगे भाई के साथ रोमांस किया तो लोगों को ये बात हजम नहीं हुई। बवाल इतना बढ़ा कि उस वक्त फिल्म को बायकॉट करने की मांग तक होने लगी। मामला शांत ना होते देख मीनू मुमताज ने देश छोड़ दिया था और विदेश में जाकर बस गईं थीं। कहा जाता है कि अभिनेत्री वहां काफी बीमार रहने लगीं थीं और जीवन के अंतिम दिनों में उनकी याददाश्त तक चली गई थी।
मीनू मुमताज का परिवार
अभिनेत्री मीनू मुमताज का असली नाम लिकुन्निसा अली था और वो काफी अच्छे परिवार से थीं। कहा जाता है कि उनके परिवार में कला कूट कूटकर भरी थी। मीनू मुमताज के पिता मुमताज अली ने अपने करियर को शराब की लत के भेंट चढ़ा दिया था वरना वो भी उस वक्त के मशहूर डांसर हुआ करते थे। मीनू मुमताज 7 भाई-बहन थे और पिता के द्वारा किसी तरह का सपोर्ट ना मिलने के कारण वो 13 साल की उम्र ही फिल्मों में आ गईं थीं। कहा जाता है कि फिल्मों में आते ही वो रातों रात स्टार बन गईं थीं। लेकिन किसी ने शायद ही सोचा था कि एक विवाद उनका करियर खत्म कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications











