इस बॉलीवुड हसीना ने सगे भाई संग किया बड़े पर्दे पर रोमांस, मचा बवाल, मीना कुमारी से था ख़ास रिश्ता

भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी हसीना के बारे में बताने वाले हैं जिसे पर्दे पर अपने सगे भाई के साथ में रोमांस किया। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री मीनू मुमताज की। जिन्होंने अपने सगे भाई महमूद के साथ में पर्दे पर काम किया। दोनों ने एक फिल्म में जमकर रोमांस किया और इसके चलते काफी विवाद भी हुआ। लेकिन अब सवाल यही उठता है कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि दोनों को साथ में रोमांस करना पड़ा।
मीनू मुमताज रहीं अपने दौर की हिट एक्ट्रेस
मीनू मुमताज को अपने दौर की सबसे हिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार किया जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई सारी हिट फिल्में दी। साल 1955 में रिलीज हुई फिल्म 'घर-घर में दिवाली' से उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। लेकिन उनका असली पहचान फिल्म 'सखी हातिम' से मिली। बाद में लगातार अभिनेत्री ने कई सारी हिट फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे सफलता हासिल की।
भाई बहन के रोमांस करने पर भड़के दर्शक
मीनू मुमताज ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे बड़े अभिनेताओं के साथ में काम किया। जिसमें देव आनंद से लेकर गुरु दत्त तक का नाम शामिल है। उन्होंने अपने सगे भाई तक के साथ में फिल्मों में काम किया। मुमताज को अपने सगे भाई महमूद के साथ फिल्म में रोमांस करना पड़ा। दरअसल ऐसा एक फिल्म देखने को मिला जो कि साल 1958 में रिलीज हुई थी। महमूद और मुमताज ने एक दूसरे के अपोजिट काम किया और बवाल देखने को मिला।
मीनू मुमताज की दर्दनाक मौत
जब दर्शकों ने यह फिल्म देखी तो भाई बहन का इस तरह पर्दे पर रोमांस करना लोगों को रास नहीं आया। दोनों को देखकर लोग बातें बनाने लगे। दोनों ही भाई-बहन और यह फिल्म सुर्खियों में आ गई और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई। मीनू मुमताज की तबीयत कुछ साल पहले काफी खराब हो गई और जांच में पता चला कि उनका ट्यूमर है। ऑपरेशन में वह ठीक हो गई और बाद में कनाडा में रहने लगी। इसके बाद 23 अक्टूबर साल 2021 में सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।


Click it and Unblock the Notifications