भाई के साथ किया पर्दे पर रोमांस, खूब विवादों में रही ये एक्ट्रेस, खोई याददाश्त और फिर...

Minoo Mumtaz Controversy: फिल्मों में अक्सर इंटिमेट या बोल्ड सीन फिल्माए जाते हैं और यह आज के समय में तो काफी आम हो चुका है। लेकिन 40 या 50 के दशक में यह बिल्कुल भी आम नहीं था और ऐसा अगर फिल्मों में फिल्माया जाता था तो काफी बवाल भी हो जाता था। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसे एक फिल्म में अपने बड़े भाई के साथ में रोमांस किया और इसके चलते काफी विवाद भी हुआ।
दरअसल हम बात कर रहे हैं मीनू मुमताज की। जो कि अपने जमाने की बेहद ही उम्दा एक्ट्रेस हुआ करती थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह मोहम्मद की छोटी बहन थी और रिश्ते में लकी अली की बुआ भी लगती थी। मीनू मुमताज के भाई महमूद ने अभिनेत्री मीना कुमारी की बहन मधु अली से शादी रचाई थी।
इस हिसाब से अगर देखा जाए तो मीनू का मीना कुमारी से भी रिश्ता था। मीनू मुमताज का असली नाम मलिकुन्निसा अली था। उनके पिता का नाम मुमताज अली था और वह 40 के दशक के मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ डांसर भी थे। मीनू मुमताज एक कमल की डांसर भी थी और यह हुनर उनको पिता से विरासत में मिला था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मीनू मुमताज ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। दरअसल वह सात भाई बहन की जिम्मेदारी उठाने को मजबूर हो गई थी। बताते चलें कि उनके पिता मुमताज अली शराब के नशे में धुत रहते थे और इसीलिए उनका करियर पूरी तरीके से बर्बाद हो गया था।
मीनू मुमताज के घर में गरीबी और भी ज्यादा बढ़ने लगी थी और भुखमरी की नौबत आ गई थी। तब मीनू मुमताज ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन आपको बता दें कि अभिनेत्री की मां फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के सख्त खिलाफ थी और इसके बावजूद भी मीनू मुमताज के पिता ने उनको सपोर्ट किया।
लेकिन आपको बता दें कि मीनू मुमताज के पैरंट्स ने उनको सख्त हिदायत दे दी थी कि वह इंडस्ट्री में अपने काम से कम रखें। मीनू मुमताज ने वही किया और 13 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया। लेकिन बाद में मीनू मुमताज को लेकर बॉयकॉट की मांग उठने लग गई थी और काफी ज्यादा विवाद भी हुआ था।
दरअसल मीनू मुमताज की साल 1958 में फिल्म हावड़ा ब्रिज रिलीज हुई थी। इस फिल्म के एक गाने के दौरान मीनू मुमताज ने अपने भाई मोहम्मद के साथ में रोमांस किया। इन सब चीजों को देखने के बाद में हर कोई हैरान रह गया था और सवाल करने लगा था कि आखिरकार दो भाई बहन एक दूसरे के साथ रोमांस कैसे कर सकते हैं?
इसी के चलते खूब बवाल मचा था और मीनू मुमताज के अलावा मोहम्मद दोनों को ही फिल्मों से हटाने की मांग भी की जाने लगी थी। लेकिन बाद में 1963 में मीनू मुमताज ने डायरेक्टर एस. अली अकबर से शादी रचा ली थी और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला ले लिया था। इसीलिए उन्होंने पहले से ही साइन की हुई फिल्में पूरी कर ली और फिर इंडस्ट्री के साथ-साथ देश भी छोड़ दिया।
मीनू मुमताज ने इंडस्ट्री छोड़ने के बाद में कई अलग-अलग देश में वक्त बिताया और अपनी बच्चों की परवरिश की। लेकिन साल 2003 में मीनू मुमताज के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल उनकी याददाश्त चली गई थी और एक दिन वह बेहोश हो गई थी। उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था और जब उनकी आंखें खुली तो वह किसी को भी पहचान नहीं पा रही थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बाद में मीनू मुमताज को डॉक्टर डॉक्टर के पास ले जाया गया था और जांच करने के बाद में पता चला था कि उनके सिर में 4 इंच का ट्यूमर है। जो लगातार बढ़ता ही जा रहा था और ऑपरेशन के बाद में मीनू मुमताज ठीक हो गई थी। लेकिन फिर साल 2021 में उनका निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications