बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस जिसने पर्दे पर सगे भाई संग किया रोमांस... फिर कर दी गई ऐसी हालत

Minoo mumtaz

भाई बहन के रिश्ते को काफी पवित्र माना जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही बॉलीवुड की हीरोइन के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने पर्दे पर अपने सगे भाई के साथ में ही रोमांस किया। दरअसल यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस मीनू मुमताज है। उन्होंने अपने सगे भाई महमूद के साथ में पर्दे पर रोमांस किया। जिसके चलते काफी विवाद भी हुआ था।

मीनू मुमताज ने इंडस्ट्री पर किया था राज

मीनू मुमताज अपने समय की काफी हिट अभिनेत्री मानी जाती हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी हिट फिल्मों में भी काम किया है। साल 1955 में रिलीज हुई फिल्म घर-घर में दिवाली से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें असली पहचान सखी हातिम फिल्म से मिली थी। बाद में अभिनेत्री ने कई सारी हिट फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ी।

भाई बहन का ऑन स्क्रीन रोमांस देख भड़के दर्शक

मीनू मुमताज ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सारे एक्टर्स के साथ में काम किया। इस लिस्ट में देव आनंद से लेकर गुरु दत्त तक का भी नाम शुमार है। बता दे कि उन्होंने अपने सगे भाई के साथ में फिल्मों में काम किया और जमकर रोमांस भी किया। उन्हें अपने भाई महमूद के साथ में रोमांस करता देख लोगों को भी काफी ज्यादा गुस्सा आया और यह बवाल बनकर उभर कर आया।

दर्शकों ने की आलोचना

दर्शकों को मीनू मुमताज और महमूद का ऑन स्क्रीन रोमांस बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और लोग तरह-तरह की बातें बनाने लग गए थे। हालांकि दोनों भाई बहन की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। कुछ साल पहले अभिनेत्री की तबीयत ज्यादा खराब हुई और जब जांच करवाई गई तो पता चला कि उन्हें ट्यूमर है। ऑपरेशन ठीक-ठाक हुआ और बाद में वह कनाडा में रहने लगी। लेकिन 23 अक्टूबर साल 2021 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा।

Read more about: minoo mumtaz features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X