25 साल छोटी अंकिता से पहले 15 साल छोटी इस हसीना से मिलिंग सोमन ने रचाई थी पहली शादी, जानिए अब किस हाल में हैं

milind soman,

90 के दशक के मशहूर एक्टर मिलिंद सोमन अब 55 साल के हो चुके हैं। लेकिन आज के समय में वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में बने हैं। लेकिन उनकी फिटनेस और प्रोफेशनल लाइफ से अलग अगर निजी जीवन की बात की जाए तो वह काफी सुर्खियों में रहे। उनकी लव लाइफ काफी चर्चा का विषय बनी रही। आज हम आपको मिलिंद सोमन की पहली पत्नी के बारे में बताने वाले हैं।

15 साल छोटी एक्ट्रेस से रचाई शादी

मिलिंद सोमन साल 2006 में वैली ऑफ फ्लावर फिल्म की शूटिंग के दौरान फ्रेंच एक्ट्रेस माईलिन जैम्पानोई से मिले। मिलिंद सोमन से एक्ट्रेस उम्र में तकरीबन 15 साल छोटी हुआ करती थी। हालांकि उम्र की सीमा देखे बगैर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी रचा ली।

फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को हुआ प्यार

वैली ऑफ फ्लावर फिल्म के दौरान मिलिंद और माईलिन ने साथ में काम किया था। दोनों एक दूसरे के को-स्टार थे। लेकिन कैमरे के सामने चल रही शूटिंग के बाहर भी उनकी बॉन्डिंग काफी ज्यादा बेहतरीन देखने को मिली। लेकिन आखिरकार दोनों ने 11 जुलाई साल 2006 में धूमधाम से शादी रचाई। हालांकि दोनों की शादी में तकरार होने लगी और 2 साल के बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

बॉयफ्रेंड से बेटे को दिया जन्म

माइलिन ने साल 2014 में बेटे Andreas Vassily को जन्म दिया और अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ग्रीक प्रोड्यूसर Dimitri Stephanides को पिता बनाया। हालांकि मिलिंद सोमन से अलग होने की वजह सिर्फ काम था और अक्सर वह दोनों दूर रहा करते थे। जिसके चलते दोनों का रिश्ता टिक नहीं पाया साल 2009 में तलाक हो गया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं माइलिन

माइलिन आज के समय में पॉपुलर फ्रेंच एक्ट्रेस बन चुकी है और वह फिल्मों से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और वह अपने बेटे के साथ में तस्वीरें शेयर करती हुई भी नजर आती हैं। मिलिंद सोमन की बात करें तो उन्होंने 22 अप्रैल 2018 को अपने से 25 साल छोटी अंकित के साथ में शादी रचाई और आज वह खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: milind soman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X