कई अफेयर के बाद 58 साल के एक्टर ने रचाई 25 साल छोटी लड़की संग शादी, जमकर हुए ट्रोल फिर भी...

Milind Soman Birthday: फिटनेस और अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर अक्सर एक्टर और मॉडल कहे जाने वाले मिलिंद सोमान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन मिलिंद की प्रोफेशनल लाइफ और फिटनेस से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ काफी ज्यादा लाइमलाइट का विषय बनी रही। वैसे तो उनके कई अफेयर रहे। लेकिन जब उन्होंने खुद से 25 साल छोटी लड़की से शादी रचाई तो हर कोई हैरान हो गया। आज वह 58 साल के हो चुके हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी हुई कुछ खास बातें आज हम आपको बताएंगे।
मिलिंद सोमान के रह चुके हैं कई अफेयर्स
खबरों के अनुसार, मिलिंद सोमान का नाम सबसे पहले साल 1992 में मिस यूनिवर्स की सेकंड रनर रह चुकी मधु सप्रे के साथ में जोड़ा गया। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खुलासा कर दिया था। हालांकि बाद में साल 1995 में दोनों का ब्रेकअप हुआ और दोनों ने अपने रास्तों को अलग कर लिया था।
मिलिंद सोमान की टूटी पहली शादी
बाद में मिलिंद सोमान 'वैली ऑफ़ फ्लावर्स' की शूटिंग के दौरान माईलिन जैम्पानोई से मिले। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए और एक दूसरे को डेट करने लगे। लंबे समय तक डेट करने के बाद में साल 2006 में दोनों ने शादी रचाई। लेकिन मिलिंद की यह शादी भी टिक नहीं पाई और साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था।
25 साल छोटी लड़की से की शादी
मिलिंद सोमान का प्यार का सिलसिला यहीं पर नहीं थमा। उनका नाम कई सारी एक्ट्रेसेस और मॉडल्स के साथ में भी जोड़ा गया। लेकिन एक्टर सबसे ज्यादा सुर्खियों में तो तब आए जब उन्होंने खुद से 25 साल छोटी अंकिता कोंवर के साथ में साल 2018 में शादी रचाई।
मिलिंद सोमान अक्सर होते हैं ट्रोल
मिलिंद सोमान अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी अपनी बोल्ड तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। हालांकि कई बार उन्हें ट्रोल का भी हिस्सा बनना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद वह ट्रोलिंग पर फोकस ना करके अपनी फिटनेस और अपने लुक्स को लेकर अपने इंस्टाग्राम से तस्वीरों को शेयर करते हुए नजर आते हैं।
मिलिंद सोमान का वर्कफ्रंट
अगर हम मिलिंद सोमान के काम की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने फॉर मोर शॉट्स, वन फ्राईडे नाइट, 16 दिसंबर पाइया, बाजीराव मस्तानी और लकड़बग्घा जैसी कई सारी फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है। हालांकि अब वह अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी फिटनेस की वीडियो और तस्वीरों को शेयर करते हुए नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











