52 साल का हैंडसम दूल्हा, 27 साल की दुल्हन, वायरल हो गई मिलिंद-अंकिता की शादी.. देखें Pics

Recommended Video

Milind Soman - Ankita Konwar Wedding: Dance video of couple on HALDI goes viral | FilmiBeat

पिछले कई दिनों से ब्रेकअप-पैचअप को लेकर कई तरह की अफ्वाहों के बाद अब फाइनली मिलिंद सोमन और उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू भी हो चुकी हैं। हाल ही में दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में शादी की रस्मों के दौरान नए दूल्हा-दूल्हन इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ दोनों के डांस करते कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।

[अजय देवगन की फिल्म का फर्स्ट लुक, दिखी सुपरहिट जोड़ी, 18 सालों बाद भी धमाकेदार]

बता दें कि मिलिंग सोमन और अंकिता रिलेशनशिप के दिनों से ही अपने उम्र के फासले को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। मिलिंद सोमन की 52 उम्र है और वे 27 साल की अंकिता से शादी कर रहे हैं। दोनों की उम्र में लगभग 25 साल का अंतर है। वहीं दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ लवी-डवी तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आ चुके हैं। शादी के कुछ दिन पहले ही दोनों के ब्रेकअप को लेकर खबरें आई थीं, हालांकि बाद में ये खबरें झूठी साबित हुईं और दोनों अब शादी कर रहे हैं।

milind-soman-ankita-konwar-finally-got-married-pictures-went-viral

दोनों अलीबाग में समुंदर के किनारे डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। वायरल तस्वीरों में जहां मिलिंद पारंपरिक धोती कुर्ते में नजर आए वहीं अंकिता पीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। आगे देखें दोनों की शादी की वायरल हो रही तस्वीरें और जानें इस जोड़े के बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X