Met Gala 2023: इन फेमस हसीनाओं ने मेट गाला से इस साल किया किनारा, जाने क्यों?

met gala 2023

MET Gala 2023: मेट गाला दुनिया का सबसे बड़ा और मोस्ट आईकॉनिक फैशन इवेंट है। लेकिन बहुत सी सेलिब्रिटीज ऐसी हैं जिन्होंने इस साल मेट गाला 2023 को अटेंड नहीं किया। चलिए जानते हैं कौन हैं ये सेलिब्रिटीज और उन्होंने ऐसा क्यों किया।

यह तो सभी जानते हैं कि MET Gala 2023 में दुनिया की सबसे फेमस हस्तियां शिरकत करती हैं। बिगेस्ट फैशन आइकॉनिक इवेंट के रेड कार्पेट पर हसीनाएं अपने फैशन का जलवा बिखेरती हैं। जहां आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और डोजा कैट जैसी सेलिब्रिटी अपने आउटफिट के कारण मेट गाला 2023 में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, ठीक इसके विपरीत कुछ हसीनाओं के बिना मेट गाला 2023 इवेंट फीका लग रहा था। इनमें आमतौर पर सिंगर, मॉडल और एक्ट्रेस जैसे लेडी गागा, एरियाना ग्रांडे, बेला हेडिड, ब्लेक लिवली और ज़ैंडेया मैरी स्टोएर्मर कोलेमन जैसी हसीनाएं नदारद थीं। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि इन हसीनाओं ने दुनिया के सबसे बड़े आईकॉनिक इवेंट में इस साल शिरकत नहीं की!

ज़ैंडेया मैरी स्टोएर्मर कोलेमन (Zendaya Maree Stoermer Coleman)

अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर ज़ैंडेया अमेरिका की सबसे पसंदीदा हीरोइनों में से एक हैं जिन्हें मेट गाला में मिस किया गया। वह इस साल अपने फैंस को सरप्राइज देने नहीं पहुंची। आपको जानकर हैरानी होगी कि ज़ैंडेयाइसी साल नहीं बल्कि वे पिछले 4 साल से इस इवेंट से गायब हैं।

एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande)

अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे भी इस साल मेट गाला 2023 फैशन इवेंट जो न्यूयॉर्क सिटी में मंडे इवनिंग को हुआ, में दिखाई नहीं दी। दरअसल, एरियाना ग्रांडे फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है और इसी के चलते हुए लंदन में है जिस वजह से वह इवेंट को अटेंड नहीं कर पाईं

ब्लेक लिवली (Blake lively)

अमेरिकन और टीवी एक्ट्रेस ब्लेक लिवली ने भी इस साल मेट गाला को अटेंड ना करने का डिसीजन लिया। दरअसल, एक्ट्रेस ने कहा कि वे इस साल अपने काउच पर बैठकर इस इवेंट को देखना चाहती हैं। आपको बता दें, ब्लेक लिवली ने इस साल अपने हस्बैंड रेयान रेनॉड्स के साथ चौथे बच्चे को जन्म दिया है तो इस समय वे मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं।

बेला हेडिड (Bella Hadid)

अमेरिकन मॉडल बेला हेडिड भी इस इवेंट से नदारद थीं। उन्होंने इस साल मेट गाला 2023 के रेड कारपेट पर ना आने का निर्णय लिया। हालांकि बेला हेडिड अपने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन मौजूद थीं लेकिन अभी तक इसका कोई ठोस कारण नहीं पता चला है कि बेला ने ये इवेंट अटेंड क्यों नहीं किया।

लेडी गागा (Lady Gaga)

अमेरिकन सिंगर, सोंग राइटर और एक्ट्रेस लेडी गागा जो किसी भी इवेंट की जान होती हैं, भी मेट गाला से गायब रही। हालांकि बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने यह दावा किया कि ऑस्कर नॉमिनेटेड सिंगर गागा ने मेट गाला 2023 इवेंट अटेंड किया है लेकिन रिपोर्ट और खबरों की मानें तो लेडी गागा इस इवेंट से नदारद थी। इसका कारण बताया जा रहा है कि उन्हें अपनी आने वाली अपकमिंग फिल्म जोकर 2 की शूटिंग के बाद थोड़ा ब्रेक चाहिए था। इसलिएaa वे इस इवेंट में नहीं। बहरहाल और भी कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्हें इस साल मेट गाला इवेंट में मिस किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X