Met Gala 2023 की पार्टी खत्म हुई तो कोई बिकनी में, कोई खिसकते कपड़ों में तो कोई बदन को छिपाते दिखी!

Met Gala 2023: मेट गाला 2023 इवेंट के रेड कार्पेट पर हसीनाओं ने खूब धूम मचाई। हर कोई अपने अंदाज में फैशन करता नजर आया। लेकिन इसके अलावा भी आफ्टर पार्टी ये हसीनाएं शानदार लुक में दिखी।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का पहले ही आफ्टर पार्टी का लुक चर्चा में आ चुका है लेकिन इसके अलावा भी बहुत से सेलिब्रिटी आफ्टर पार्टी लुक में नजर बेहद हॉट अंदाज में नजर आईं। इस दौरान हसीनाएं खूब अलग-अलग अंदाज में दिखी।
Kendall Jenner
केंडल जेनर ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बेहद अजीबो-गरीब लुक में दिखी जिसमें उन्होंने ब्रा के बदले डोरिया पहनी हुई थी और एक ट्रांसपेरेंट ड्रेस लुक अपनाया था। साथ ही अपने पर्स को पकड़े बदन को छिपाती नजर आई।
Kylie Jenner
काइली जेनर इस दौरान ऑफ शोल्डर कंधे से सरकती ड्रेस में बाहर निकलती दिखीं।
Cardi B
कार्डी बी ब्रॉलेस बटन खोलें लॉन्ग गाउन में वाइल्ड अंदाज में दिखी।
Janelle Monáe
जेनेल मोने मेट गाला आफ्टर पार्टी में ब्लैक बिकनी पहने हाथों में वाइट कैट बैग लिए झूमती नजर आईं।
Cara Delevingne
कारा डेलेविंगने भी इस दौरान बेहद बोल्ड लग रही थीं। बिना शोल्डर ड्रेस में हाई थाई स्लिट ड्रेस में वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
Margot Robbie
मार्गोट रोबी भी मिनी ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखीं।
Rita Ora
रीटा ओरा ब्लैक बिकनी में बहुत सारी एक्सेसरीज के साथ लॉन्ग जैकेट पहने एक रैप अंदाज में नजर आईं।
Olivia Wilde
ओलिविया वाइल्ड ने जालीदार वाइट गाउन पहना था जिसमें उनकी बिकनी लाइन साफ नजर आ रही थी।
Karlie Kloss
इस दौरान कार्ली क्लॉस बेहद टाइनी मिनी ब्रा लेस ड्रेस में दिखी जिसका गला बहुत डीप था और उनकी क्लीवेज साफ नजर आ रही थी।
Irina Shayk
सुपर मॉडल इरिना शायक कैजुअल लुक ट्राउजर और स्लीवलेस टी में दिखी और वे हाथ में जैकेट लिए बेहद बिंदास लग रही थीं।
बहरहाल, न्यूयॉर्क सिटी में सोमवार को आयोजित हुआ मेट गाला 2023 इस साल की बेहद यादगार रहा। हसीनाएं ना सिर्फ अपने हॉट अंदाज के कारण चर्चा में रहीं बल्कि इस साल कहीं बिल्लियों का लुक चर्चा मे रहा तो कहीं करोड़ों का डायमंड चर्चा में रहा। कुछ हस्तियों जैसे लेडी गागा, बेला हेडिड और एरियाना ग्रांडे के इवेंट में शिरकत ना करते उनकी कमी महसूस हुई लेकिन मेट गाला आफ्टर पार्टी भी उतना ही चर्चा में रहा जितना रेड कारपेट रहा। दुआ लीपा हो प्रियंका चोपड़ा हो या फिर केंडल जेनर हर किसी ने अपने अंदाज में मेट गाला 2023 में सुर्खियां बटोरी।


Click it and Unblock the Notifications





















