..................... Mehmood Junior started acting at the age of 8, he used to get 3000 rupees fees a day - Hindi Filmibeat

8 साल की उम्र से चढ़ा एक्टिंग का चस्का, रेलवे की नौकरी में पिता को मिलते 300 तो बेटा कमाता 3 हज़ार

Mehmood Junior

इन दिनों इंटरनेट पर बॉलीवुड के फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीरें खूब वायरल होती हुई नजर आती है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि काफी सारे लोग फिल्मी दुनिया में आने का सपना देखते हैं लेकिन कुछ लोगों का ही सपना यह पूरा हो पाता है. कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनका बचपन से ही सफलता हासिल हो जाती है तो कुछ ऐसे भी है जिनको जिंदगी भर में ऐसी पहचान नहीं मिल पाती. लेकिन आज हम आपको 70 के दशक के एक ऐसे ही चाइल्ड एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने बचपन से ही अपनी एक्टिंग से पूरी इंडस्ट्री में धूम मचा दी थी. बाद में उनका नाम मशहूर कॉमेडियन महमूद साहब के नाम पर रख दिया गया था. उन्हें बाद में सदाबहार कॉमेडियन जूनियर महमूद कहा जाने लगा.

बचपन से ही हंसमुख था मिजाज

जूनियर महमूद का जन्म मुंबई में हुआ और उनके पिता रेलवे में काम किया करते थे. जूनियर महमूद का असली नाम मोहम्मद नईम सैयद बताया जाता था. वह अपने छह भाई बहनों में से तीसरे नंबर के थे. उनका स्वभाव काफी ज्यादा मजा किया था. वह अपने स्वभाव से बचपन से ही हर किसी को हंसा दिया करते थे. जूनियर महमूद के बड़े भाई बॉलीवुड में स्टिल फोटोग्राफर के तौर पर काम किया करते थे. इसी वजह से जूनियर महमूद ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिंग करने का सपना देख लिया था.

जूनियर महमूद ने किया कमाल

इसी वजह से एक बार वह अपने भाई के साथ में एक फिल्म की शूटिंग देखने पहुंच गए. इस फिल्म में मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकर एक्टिंग करते हुए नजर आए. फिल्म में उनके साथ में एक बाल कलाकार भी था जो कि बार-बार लाइन भूल जा रहा था. तब अचानक से जूनियर महमूद ने कह दिया कि 'अमा यार इतनी सी लाइन तो बोल रही है पा रहा और आ गया एक्टिंग करने' जिसके बाद डायरेक्टर ने सुनते ही जूनियर महमूद को कहा कि तुम करके दिखा दो. उन्होंने एक ही शॉट में इस सीन को कर दिया और उनको पहली कमाई के रूप में ₹5 दिए गए. उस समय महमूद सिर्फ 8 साल के थे और ₹5 उस दौर की काफी बड़ी रकम मानी जाती थी.

महमूद साहब की बरसी कृपा

इसके बाद में महमूद को काम मिलने लग गया. यहां तक कि महमूद साहब की उन पर कृपा बरस पड़ी और उन्हें जूनियर महमूद का नाम मिल गया. जूनियर महमूद एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करने लगे और उनकी कमाई भी अच्छी खासी हो गई. बाद में उन्होंने 1968 में फिल्म 'ब्रह्मचारी' में शम्मी कपूर के साथ में काम किया. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी किया गया. जिसके बाद उन्होंने काफी सारी हिट फिल्मों में काम किया.

एक दिन की शूटिंग के मिलने लगे 3000 रुपए

जूनियर महमूद उस दौर में 1 दिन की शूटिंग के ₹3000 ले लिया करते थे. तो वही उनके पिता को रेलवे से महीने में ₹300 की सैलरी मिला कर दी थी. उसे जमाने में जूनियर महमूद ने अपने लिए इंपाला गाड़ी खरीद ली थी जो कि मुंबई में कुछ ही लोगों के पास मौजूद थी. बाद में जूनियर महमूद ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब काम किया और टेलीविजन इंडस्ट्री में भी एक सफल एक्टर बनकर उभरे. टेलीविजन पर 'तेनाली रामा' और 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' सीरियल में भी उन्हें देखा गया.

Read more about: mehmood junior
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X