कौन है Mrs Undercover का साइको किलर, जिसकी वजह से खौफ में जी रही लड़कियां!

radhika apte, sumit vyas

जब एक शादीशुदा महिला की बात होती है, तो अक्सर उसे जस्ट हाउसवाइफ कहकर बुलाया जाता है. लेकिन इन दिनों बॉलीवुड की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें हाउसवाइफ हो कर भी एक ऐसे मामले को सुलझाया है, जिसे कई स्टेट की पुलिस नहीं सुलझा पाई थी. कुछ ऐसी ही कहानी है 'मिसेज अंडरकवर' फिल्म की. जो एक हाउसवाइफ होने के साथ-साथ अंडरकवर एजेंट भी है. रही बात सस्पेंस की तो इतना जरूर है कि साइको किलर बने सुमित व्यास ने थोड़ा बहुत अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस जरूर किया है. लेकिन फिल्म का क्लाइमैक्स शुरू में ही खुल जाता है तो पूरी वेब सीरीज काफी फीकी लगती है. लेकिन इस फिल्म में जो शख्स छाया रहा वह है सुमित व्यास. जानिए मिसेज अंडरकवर में साइको का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुमित व्यास के बारे में.

टेलीविजन से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सुमित व्यास अपनी एक्टिंग से लोगों को काफी प्रभावित करते हैं. सुमित भले ही फिल्म में लीड रोल निभाते हुए भी साइड एक्टर की तरह किसी फिल्म में फिट होते हैं ,लेकिन उनकी एक्टिंग इतनी दमदार होती है कि वह जान फूंक देते हैं. खास बात है कि सुमित ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'वो हुए ना हमारे' से की थी. इसके बाद वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आए हैं.

इन टीवी सीरियल्स के अलावा सुमित व्यास कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं. जिसमें आरक्षण, औरंगजेब, वीरे दी वेडिंग, छत्रीवाली और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मिसेज अंडरकवर है.

सुमित के बैकग्राउंड की बात करें तो वह राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं. अपने स्कूली दिनों में सुमित पायलट या इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन एक्टिंग का जुनून ऐसा सवार हुआ कि उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर मुंबई के एक एडिटिंग स्कूल में एडिटर के तौर पर काम शुरू किया था.

सुमित व्यास की दो शादियां हो चुकी है. पहली वाइफ से सुमित का फिलहाल तलाक हो चुका है ,जिसका नाम शिवानी है. तो वही एकता कौल से सुमित ने साल 2018 में शादी की थी. एकता टीवी अभिनेत्री है और 'मेरे अंगने में' टीवी सीरियल में नजर आ चुकी है. इन दोनों का एक बेबी है जिसके साथ अक्सर यह दोनों स्टार फोटोस और वीडियो शेयर करते रहते हैं.

More from Filmibeat

Read more about: radhika apte sumit vyas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X