ये हैं आमिर खान की छोरियां..पहले 'पंच' में ही सब OUT..
आमिर खान की फिल्म दंगल का ट्रेलर आ गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। जानिए दंगल में आमिर खान की बेटियों का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेसेस के बारे में।
जिस फिल्म का सालों से इंतजार किया जा रहा है आखिर उसका ट्रेलर भी आ गया और क्या आया कि हर किसी के जुबान पर आमिर खान और दंगल का ही नाम है।ट्विटर पर भी दंगल सबसे उपर ट्रेंड कर रहा है। अब आमिर खान तो परफेक्ट लगे हैं पूरे ट्रेलर में और फिल्म में भी लगेंगे ये तो शत प्रतिशत सही है।
[#21Years - एक 'फिल्म' और बॉलीवुड को एक के बाद एक हुआ इतना फायदा]
लेकिन साथ ही फिल्म के ट्रेलर में अगर किसी ने ध्यान खींचा है तो वो हैं आमिर खान की बेटियों का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेसेस। जी हां अभी तो फिलहाल ट्रेलर के आने से ही दोनों इतनी सुर्खियों में हैं फिल्म के आने के बाद क्या होगा। जानिए एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने निभाया है आमिर खान की बेटियों का किरदार।
असल में दोनों के नाम फातिमा शेख और सनाया मल्होत्रा है। फातिमा शेख बॉलीवुड में कोई नया चेहरा नहीं हैं जी हां फातिमा शेख चाची 420 में भी 5 साल की बच्ची के किरदार में थी और तब भी वो काफी पॉपुलर हुई थीं।

फिल्म में वो रेसलर गीता फोगट के कैरेक्टर को निभा रही हैं। फातिमा मुंबई के पॉपुलर मीठीबाई कॉलेज से पढाई खत्म कर आकाश वाणी, बिट्टू बॉस जैसी फिल्मों में नजर आई हैं।
सिर्फ फिल्मों में ही नहीं फातिमा कुछ सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं और इसके साथ ही उन्हें फोटोग्राफी में भी अच्छी खासी दिलचस्पी है ।
फातिमा दंगल में अपने रोल के लिए काफी मेहनत भी की । पहले तो उन्हें अपनी बॉडी को एक रेसलर की तरह फिट करना पड़ा और उसके बाद अपने लंबे लंबे बालों को भी काफी छोटा करवाना पड़ा ताकि वो इस रोल में बिल्कुल फिट बैठ सके।
फातिमा भले ही काफी समय से बॉलीवुड में है लेकिन उनके लिए दंगल करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित होने वाला है।
अब बात करते हैं सनाया मल्होत्रा के बारे में । सनाया मल्होत्रा वैसे तो दिल्ली की रहने वाली हैं लेकिन मुंबई वो खास फिल्मों में हाथ आजमाने ही आई थीं और उन्हें मिल गई फिल्म दंगल।
फिल्म में सनाया भले ही रेसलर के किरदार में हैं लेकिन असल में वो काफी अच्छी बैले डांसर भी हैं । फिल्म में वो बबीता फोगट का किरदार निभा रही हैं।
फातिमा की तरह उन्हें भी फिल्म के लिए अपनी बॉडी के साथ ही साथ ही साथ हरियाणवी बोलने पर बी काफी मेहनत करनी है।


Click it and Unblock the Notifications








