कौन हैं 21 साल की चांदनी बेन्ज, जिनके साथ हाथ में हाथ डाले नजर आए ईशान खट्टर, तस्वीरें वायरल!

Ishaan Khatter's girlfriend Chandni Bainz: ईशान खट्टर हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अफवाहें है कि एक्टर मलेशिया की मॉडल चांदनी बेन्ज़ को डेट कर रहे हैं। दोनों को 22 सितंबर को मुंबई की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले घूमते देखा गया। जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
वायरल हो रहे एक वीडियो में ईशान को चांदनी का हाथ पकड़े हुए देख सकते हैं, जब वे एक इवेंट से बाहर निकल रहे थे। कथित तौर पर वे ओजस देसाई की सगाई पार्टी में एक साथ शामिल हुए थे। इस इवेंट में शाहिद कपूर भी नजर आए थे। बहरहाल, ये पहली बार है जब ईशान और चांदनी सार्वजनिक तौर पर साथ दिखे।
मलेशियन मॉडल हैं चांदनी बेन्ज
बता दें, चांदनी मलेशिया की रहने वाली हैं और मॉडल हैं। वह कथित तौर पर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आई हुई हैं। कुआलालंपुर की 21 वर्षीय चांदनी ने सिंगापुर के टीवी ड्रामा माई मदर्स स्टोरी और मलेशियाई टीवी सीरीज ग़ैब में अभिनय किया है। उन्होंने विज्ञापनों और कैटलॉग शूट में भी काम किया है। चांदनी ने होस्ट के तौर पर भी काम किया है।
आर्यन खान करते हैं सोशल मीडिया पर फॉलो
चांदनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। 106K फॉलोअर्स के साथ, वह अक्सर फोटोशूट से खूबसूरत तस्वीरें साझा करके अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़ी रहती हैं। उन्हें आर्यन खान, हर्ष वर्धन कपूर और सनी सिंह जैसे सेलेब फॉलो करते हैं। चांदनी ने अभी तक अपने बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा नहीं की है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इसी साल की शुरुआत से ईशान और चांदनी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईशान ने अपने दोस्तों से भी गर्लफ्रैंड का परिचय करा दिया है। देखना दिलचस्प होगा.. कि ये रिश्ता कहां तक जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












