इस फिल्म से डेब्यू करने वाली थी मीरा राजपूत, लेकिन शाहिद कपूर की वजह से नहीं हो सका ऐसा

Mira Rajput

बॉलीवुड की सबसे लविंग जोड़ियों में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का नाम आता है। दोनों ने अरेंज मैरेज की थी और दोनों के बीच उम्र का भी अंतर है, इसके बावजूद दोनों परफेक्ट कपल गोल देते हैं। मीरा आज भले ही फिल्मों से दूर हो लेकर वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मीरा अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से अक्सर अपनी, शाहिद और बच्चों के फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मीरा राजपूत को लेकर कई बार सवाल उठाया जाता है कि क्या उनकी कभी फिल्मों में काम करने की योजना है। अक्सर शाहिद कपूर से भी इस बारे में सवाल किया जाता है। मगर काफी कम लोगों को पता है कि मीरा और शाहिद की शादी के तुरंत बाद एक फिल्म तैयार हो रही थी जिससे मीरा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थी, लेकिन शाहिद कपूर की वजह से उस फिल्म का काम पूरा नहीं हो सका।

डायरेक्टर और एक्टर की कहानी :

साल 2013 में अविनाश संपत ने एक कहानी लिखी एके वर्सेस एसके। इस फिल्म में एके का किरदार अनुराग कश्यप और एसके का किरदार शाहिद कपूर निभा रहे थे। यह फिल्म एक डायरेक्टर और एक्टर की दुश्मनी की कहानी थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी करने वाले थे। फिल्म की योजना बनती रही और साल 2015 में शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की। शाहिद के रियल लाइफ में मीरा की एंट्री के बाद फिल्म की कहानी में भी ट्विस्ट डाला गया। अब फिल्म में एके, एसके की पत्नी का अपहरण कर लेता है और उसे अपने इशारों पर काम करने के लिए मजबूर करता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी लेकिन बीच में ही शाहिद कपूर ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बस फिर क्या था, यह फिल्म भी डिब्बा बंद हो गयी और मीरा राजपूत का बॉलीवुड डेब्यू भी नहीं हो सका। कुछ लोगों ने कहा कि शाहिद को डेट्स की समस्या थी और कुछ ने कहा कि अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'शानदार' के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद शाहिद फिर से कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे।

अनिल कपूर के साथ बनी फिल्म :

बाद में इस फिल्म को एके वर्सेस एसके की जगह एके वर्सेस एके के नाम से बनायी गयी। फिल्म में अनुराग कश्यप और अनिल कपूर ने काम किया था, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी नजर आयी थी। फिल्म के प्लॉट में भी बदलाव किया गया था। एक शो में बहस के बाद अनुराग कश्यप, अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का अपहरण कर लेता है। इस फिल्म में अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर और बेटा हर्षवर्धन कपूर भी नजर आए थे। यह बॉलीवुड की रियल-मैटा फिल्म थी। काफी लोगों को यह फिल्म पसंद भी आई थी।

Read more about: mira rajput shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X