'जितना दे रहा हूं, खुशी-खुशी ले लो' बॉलीवुड एक्ट्रेस का खुलासा पैसों के लिए डायरेक्टर ने रुला दिया

Meenakshi Sheshadri: मीनाक्षी शेषाद्रि ने 90 के दशक में काफी बेहतरीन काम किया है और आपको बता दें कि सनी देओल के साथ में तो उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था। लेकिन अब हाल ही में मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म मेकर राहुल रवैल को लेकर एक बड़ा खुलासा कर डाला है।जिनके साथ में उन्होंने डकैत फिल्म बनाई थी।
डायरेक्टर राहुल ने रुला दिया
मालूम हो कि इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ में सनी देओल भी नजर आए थे। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि इस फिल्म को साइन करते वक्त डायरेक्टर राहुल ने उनको रुला दिया था और यहां तक कि उन्हें फिल्म के लिए फीस भी बहुत कम दी थी।
मीनाक्षी शेषाद्रि का खुलासा
फ्राइडे टॉकीज के साथ इंटरव्यू के दौरान मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया कि राहुल जी मुझसे मिलने के लिए आए और मुझे लगा कि जिस डायरेक्टर ने बेताब और अर्जुन जैसी कई सारी बेहतरीन फिल्में बनाई है मुझे तो उनके साथ में काम जरुर करना चाहिए। उन्होंने मुझे कहा कि डकैत फिल्म में सनी देओल भी लीड रोल में है और उनके परिवार का रुतबा भी है।
पर्दे पर खूबसूरती के साथ में पेश करने की चाहत
मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया कि "उन्होंने मुझे कहा कि फिल्म के अंदर पांच या छह सीन होंगे और दो से तीन गाने होंगे जो की बहुत ज्यादा अच्छे होंगे। फिल्म की स्टोरी भी काफी स्ट्रॉन्ग है और मैं अपनी हीरोइन को पर्दे पर खूबसूरती के साथ में पेश करना चाहता हूं।"
रुला दिया था
मीनाक्षी शेषाद्रि भी राहुल के साथ में काम करने के लिए बेताब हो गई थी और जब फिल्म मेकर ने उनको बताया कि उनको फीस कम दी जाएगी तो एक्ट्रेस का दिल टूट गया था। मीनाक्षी ने बताया कि "फिल्म साइन करते वक्त उन्होंने मुझे थोड़ा रूला दिया था और साफ-साफ इनकार कर दिया था कि मैं प्रिंस तुम्हें नहीं दूंगा। जो तुम्हारी फीस है वह नहीं दूंगा।"
कमाना चाहती थी
मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया कि उन्होंने मुझे कहा कि तुम मेरे साथ में काम कर रही हो और जो भी मैं दूंगा उसको खुशी-खुशी ले लेना। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी और मैंने रोते हुए स्माइल किया और कहा कि ओके। मैं तब यंग थी और अच्छा कमाना चाहती थी। मालूम हो की डकैत फिल्म को साल 1987 में रिलीज किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











