..................... Meenakshi Sheshadri revealed she thrown out from film Damini for rejected Rajkumar Santoshi marriage proposal - Hindi Filmibeat

डायरेक्टर से टॉप हसीना ने किया शादी से इंकार तो फिल्म से कर दिया बाहर, बोलीं- मैं फ़िल्म बिरादरी को...

Meenakshi Sheshadri

मीनाक्षी शेषाद्रि बॉलीवुड की एक पॉप्युलर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन सबसे ज्यादा कर 1993 में रिलीज हुई राजकुमार संतोषी की फिल्म दामिनी से वह पॉपुलर हुई थी। लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान के बुरे अनुभव को शेयर किया।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया कि राजकुमार संतोषी के रोमांटिक प्रपोज और शादी के प्रस्ताव को उन्होंने नकार दिया था और इसके चलते उन्हें फिल्म से बाहर भी निकाल दिया गया था। लेकिन वह चुप रही और फिर प्रोड्यूसर्स गिल्ड के कारण उन्हें फिल्म में एक बार फिर से वापस आने का मौका मिला था।

इंटरव्यू के दौरान मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि मैं जिस पर विश्वास करती हूं उसके लिए हमेशा खड़ी रहती हूं। अगर चीजें ठीक होने वाली थी तो हमें टीम की तरह मिलकर काम करेंगे। यही संदेश में फिल्म बिरादरी और दर्शकों को देना चाहती थी। मैं एक बेहतरीन फिल्म को बनाने के लिए वहां पर गई थी और दामिनी एक वैसी ही फिल्म थी।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने यह भी बताया कि किस तरीके से पूरे प्रोड्यूसर्स गिल्ड द्वारा उनको सपोर्ट किया गया। उन्होंने कहा कि मैं फिल्म से जुड़े हुए सभी लोगों का बहुत सम्मान करती हूं और सबसे ज्यादा संतोषी जी का क्योंकि उनका विजन बहुत ही ज्यादा बढ़िया था। वह हमेशा कहते हैं कि कम शब्दों से ज्यादा जोर से बोलता है और इसीलिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड, आर्टिस्ट गिल्ड और सभी ने मिलकर इसको संभव भी बनाया।

हालांकि आपको बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में हरीश मैसूर के साथ में शादी रचाई। उनका एक बेटा और एक बेटी हुई। तो वही राजकुमार संतोषी ने मनीला नाम की महिला के साथ में शादी की। वह भी दो बच्चे एक बेटी और एक बेटे के माता-पिता बने। हालांकि आपको बता दें कि पहली बार मीनाक्षी और राजकुमार ने घायल फिल्म में काम किया था और फिर दामिनी में... इसके बाद साल 1996 में उन्हें घातक फिल्म में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X