जब सेट पर अमृता सिंह के साथ में भिड़ी थी ये हसीना, छोटी सी बात के पीछे हुआ विवाद, रद्द हो गई थी शूटिंग

Amrita Singh Meenakshi Sheshadri Fight: अक्सर सुनने में आता है की फिल्म की शूटिंग के दौरान सितारों के बीच में लड़ाई झगड़ा हो जाते हैं। इसके बाद में मनमुटाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि कुछ सितारे तो पूरे जीवन भर एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं। लेकिन आज हम आपको 80 के दशक में फिल्म के सेट पर दो अभिनेत्रियों की लड़ाई के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल आपको बता दें कि ऐसा होने के बाद निर्देशक ने शूटिंग को भी रद्द कर दिया था। दरअसल यह अभिनेत्रियां और कोई नहीं बल्कि अमृता सिंह और मीनाक्षी शेषाद्रि थी।
मीनाक्षी को शूटिंग करने में आ रही थी दिक्कत
यह पूरा किस्सा 80 के दशक का है, जब महेश भट्ट की फिल्म 'आवारगी' की शूटिंग चल रही थी। जिसमें मीनाक्षी शेषाद्रि भी काम कर रही थी और फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिन वह एक फिल्म का बहुत ही हम सीन शूट कर रही थी। उसी समय अचानक से वहां पर अमृता सिंह, महेश भट्ट से मिलने के लिए पहुंची। जिसके चलते महेश भट्ट भी उनसे बात करने लगे और दोनों बीच-बीच में काफी जोरों से हंस रहे थे। जिसके कारण मीनाक्षी शेषाद्रि को सीन पूरा करने में काफी दिक्कतें आ रही थी।
महेश भट्ट ने कर दी थी फिल्म की शूटिंग कैंसल
बताया तो यह भी ज्यादा है कि मीनाक्षी शेषाद्रि ने वह सीन कई बार शूट किया, लेकिन इसको बार-बार रिजेक्ट किया जा रहा था। बाद में महेश भट्ट ने मीनाक्षी से ब्रेक लेने को कहा। कुछ खबरों के अनुसार महेश भट्ट की इस बात को सुनते ही मीनाक्षी बुरी तरह भड़क गई और बोली कि "मेरा ये सीन आपके कारण ठीक से नहीं हुआ। इसके बाद अमृत ने मीनाक्षी को ओकते हुए कहा कि इसमें महेश जी की क्या गलती है, बल्कि तुमको अपनी एक्टिंग पर ध्यान देने की जरूरत है।" इसके बाद दोनों के बीच बहस छिड़ गई और इसके चलते महेश भट्ट को फिल्म की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ गई।
ऐसे हुआ दोनों के बीच का मनमुटाव खत्म
कुछ खबरों के अनुसार जब मीडिया ने मीनाक्षी शेषाद्रि से इस झगड़े को लेकर बात की थी तो उन्होंने इस पूरे किस के बारे में जिक्र किया था। अगले दिन यह खबर अखबार में अमृता सिंह पढ़कर काफी गुस्सा हो गई। इसके बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच में मन-मुटाव हो गया। बताया तो यह भी जाता है कि इस झगड़े के होने के बाद में एक म्यूजिक लॉन्च पार्टी में दोनों हसीनाओं ने शिरकत की थी। इस दौरान दोनों ने काफी अच्छे से एक दूसरे से बातचीत की। इसी तरीके से सेट पर हुए विवाद के कारण हुए मनमुटाव को दोनों ने दूर कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications











