दामिनी उर्फ मीनाक्षी शेषाद्रि का बदल गया है पूरा लुक, 60 साल की उम्र में भी फेल कर देती हैं कटरीना-करीना को...

Damini aka Meenakshi seshadri transformation: दामिनी उर्फ मीनाक्षी शेषाद्रि ने 80 और 90 के दशक में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से खूब धूम मचाई थी। बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि ने 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था और 3 साल बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए थे। हालांकि मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1983 में आई फिल्म 'पेंटर बाबू' से डेब्यू किया था, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म हीरो ने उन्हें तुरंत स्टारडम दिला दिया था। एक समय वह आ गया था कि उनकी फिल्मों की लाइन लग गई थी। उस समय वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं।
लुक्स देख आज भी लोग रह जाते हैं हैरान
वैसे तो मीनाक्षी शेषाद्रि ने कई फिल्में की हैं, लेकिन उनकी एक फिल्म थी दामिनी इस फिल्म में उनके द्वारा की गई एक्टिंग के लोग कायल हो गए थे। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग ने फिल्म में जान डाल दी थी। बता दें कि यह फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज हुए कई साल गुजर चुके हैं, लेकिन एक्ट्रेस की खूबसूरती अभी भी वैसी ही हैं। जी हां, मीनाक्षी शेषाद्रि 60 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी वे जब भी पब्लिक एरिया में निकलती हैं पैपराजी की लाइन लग जाती है।
अमेरिका में हुई थी मीनाक्षी शेषाद्रि की शादी
मीनाक्षी शेषाद्रि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं आए दिनों उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इन तस्वीरों में मीनाक्षी शेषाद्रि काफी यंग और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1997 में अमेरिका के रहने वाले इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि के दो बच्चे हैं बेटी का नाम केंद्रा मैसूर और बेटे का नाम जोश मैसूर है।


Click it and Unblock the Notifications











