किसी का ठेले पर गया शव, तो किसी की कई दिन तक कमरे में सड़ती रही लाश, बेरहमी से हुई इन एक्ट्रेसेस की मौत

फिल्म इंडस्ट्री एक ग्लैमर से भरी दुनिया मानी जाती है। लेकिन आपको बता दें कि सिनेमा की दुनिया बाहर से जितनी ज्यादा खूबसूरत लगती है उतनी ही अंदर से परेशानियों से भारी होती है। भारतीय सिनेमा में कई ऐसे उदाहरण रह चुके हैं जहां पर कलाकारों की मौत बहुत ही दुखद तरीके से हुई। आज हम आपको चार ऐसी ही हीरोइन के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मौत की कहानी सुनकर आपकी भी आंखें नम हो जाएगी।
मीना कुमारी
मीना कुमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री की ट्रेजेडी क्वीन कहीं जाती है और आपको बता दें कि उनका जन्म 1 अगस्त 1933 में हुआ। वह अपनी अदाकारी से सभी को दीवाना बना लेती थी और आपको बता दें कि उन्होंने कमाल अमरोही के साथ 1952 में शादी रचाई। साल 1964 में दोनों अलग हो गए। शादी टूटने के बाद मीरा कुमारी शराब की लत का शिकार हुई और उनका लिवर डैमेज हुआ। मीना कुमारी आखिरी वक्त में खून की उल्टियां करने लग गई थी और बाद में उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिर मौत से 2 दिन पहले वह कोमा में चली गई और 31 मार्च 1972 में 38 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।
मधुबाला
मधुबाला भी अपनी खूबसूरती के लिए काफी पसंद की जाती थी और आपको बता दें कि उनका जन्म वैलेंटाइन डे के दिन यानी की 14 फरवरी 1933 में हुआ। मधुबाला को दिलीप कुमार से बेइंतहा प्यार हो गया था। लेकिन उनसे दूर होने के बाद में एक्ट्रेस ने किशोर कुमार के साथ शादी कर ली। लेकिन दोनों की शादी में तनाव होने लगा। किशोर कुमार भी मधुबाला के साथ में नहीं रहते थे। मधुबाला को दिल की बीमारी हुई और 22 फरवरी की रात को उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद 23 फरवरी 1969 को सुबह 9:30 बजे पर 36 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विमी
विमी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री थी और आपको बता दें कि उनका जन्म 1943 में जालंधर, पंजाब में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन एक वक्त आया जब उनके करियर का ग्राफ नीचे चला आता गया क्योंकि वह नशे की लत का शिकार हो गई थी। ऐक्ट्रेस अपने आखिरी दिनों में गुमनाम हो गई और 22 अगस्त 1977 में उनका निधन हो गया। हाल ऐसा था कि उनके निधन के बाद में उनके शव को ठेले पर रखकर शमशान लेकर जाया गया।
परवीन बॉबी
परवीन बॉबी को कौन नहीं जानता है और आपको बता दें कि उनके ग्लैमरस अंदाज को लेकर हर कोई उनका दीवाना हुआ करता था। उनका जन्म 4 अप्रैल 1954 में हुआ और उन्होंने साल 1973 में चरित्र फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। एक वक्त था जब कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ में परवीन बॉबी के अफेयर काफी चर्चा में रहे। लेकिन उनका आखिरी समय अकेला भी था। उनकी जिंदगी एक कमरे में सिमट कर रह गई थी। दरअसल 22 जनवरी 2005 को मल्टीप्ल ऑर्गन फैलियर के चलते उनका निधन हो गया। उनकी लाश दो दिन तक घर में ही पड़ी रही। जब पड़ोसियों को उनके घर के बाहर न्यूजपेपर और दूध पैकेट दिखे तो पुलिस को उन्होंने सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करी तो पता चला कि एक्ट्रेस गुजर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications















