घर खर्च उठाने के लिए 4 साल की उम्र से किया काम, सच्चे प्यार के लिए तरसी हसीना, 38 साल में हुई मृत्यु

इन दिनों सोशल मीडिया पर कई सारे सितारों की बचपन की तस्वीरें खूब वायरल होती हुई नजर आती है और यह एक ट्रेंड सा चल गया है। फैन्स को भी अपने चहेते सितारों की बचपन की तस्वीरें देखना काफी पसंद होता है। लेकिन आज हम आपको एक बेहद ही मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर दिखाने वाले हैं। जिन्हें पहचाना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। तस्वीर में नजर आ रही मुस्कुराती की खूबसूरती को देख हर कोई दीवाना हो जाया करता है।
एक वक्त हुआ करता था जब मशहूर अभिनेता राजकुमार भी इस अभिनेत्री की खूबसूरती को देखकर अपने डायलॉग भूल जाते थे। बता दें कि इन्होंने ज्यादातर फिल्मों में दुख भरे किरदार निभाए और काफी ज्यादा फेमस हुई। यहां तक कि बॉलीवुड में इन्हें ट्रेजेडी क्वीन भी कहा गया। अगर आप अभी भी इस हीरोइन को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि मीना कुमारी है, जिनका असली नाम महजबीं था। बता दें कि 1 अगस्त 1972 में उनका जन्म हुआ और परिवार को चलाने के लिए उनके पिता ने सिर्फ 4 साल की उम्र में ही उन्हें कैमरे के सामने लाकर खड़ा कर दिया था।
मीना कुमारी ने सच्चे प्यार के झेले दर्द
बताया तो यह भी जाता है कि मीना कुमारी ने बड़े पर्दे पर जितनी ज्यादा शोहरत हासिल की है उतने ही निजी जिंदगी में उन्हें दुख झेलने पड़े हैं। अपने प्यार को पाने के लिए वह हमेशा ही तरसती रही और सच्चे प्यार की उनकी चाहत कभी भी पूरी ना हो सकी। उनके जीवन में कई सारे सितारों ने दस्तक दी लेकिन वह उस प्यार को पूरा करने में नाकामयाब साबित हुई।
सिनेमा को दी हिट फ़िल्में
मीना कुमारी ने पाकीजा, साहिब बीवी और गुलाम, फूल और पत्थर, मैं चुप रहूंगी और एक ही रास्ता जैसी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्मों में काम किया। बता दें कि मीना कुमारी ने राजकुमार और दिलीप कुमार के साथ में भी काफी काम किया और दर्शकों द्वारा इनकी जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी। राजकुमार तो मानो मीना कुमारी के दीवाने हुआ करते थे क्योंकि उनकी खूबसूरती को देखकर वह डायलॉग ही भूल जाते थे। लेकिन 38 साल की उम्र में मीना कुमारी ने 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और उनको साइन करने के लिए प्रोड्यूसर की उनके घर पर लाइन लगा करती थी।
18 साल क्यो उम्र में निर्देशक से रचाई शादी
मीरा कुमारी ने सिर्फ 18 साल की उम्र में फिल्म निर्देशक और दो बार शादी कर चुके कमाल अमरोही के साथ में निकाह कर लिया था और बहुत ही कम उम्र में वह उनसे प्यार कर बैठी थी। लेकिन बताया जाता है कि कमाल अमरोही ने उनको हमेशा ही नजरअंदाज किया और एक बार तो निर्देशक ने गुस्से में आकर उनको तलाक भी दे दिया। बताया तो यह भी जाता है कि बाहरी दुनिया में मीना कुमारी लोगों से घिरी रहती थी तो वहीं अंदर से वह बिल्कुल अकेली हुआ करती थी। इसी वजह से उन्होंने शराब को अपना साथी बना लिया और इसी के चलते 38 साल की उम्र में उनका लीवर खराब हो गया। जिस वजह से उनकी मृत्यु हो गई।


Click it and Unblock the Notifications